सारनी। कोयलांचल नगरी पाथाखेड़ा में पाथाखेड़ा पुलिस के माध्यम से कोरोना वायरस (कोविड-19) को शिकस्त देने हेतु दिन-रात गस्त की जा रही हैं। जिसके लिये आमजन पुलिस प्रशासन की मदद भी करने हेतु आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में पुलिसकर्मियों के सहयोग हेतु वेकोलि की एक महिलाकर्मी के माध्यम से अपनी निःशुल्क गाड़ी दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वेकोलि में कार्यरत एवं कांग्रेस नगर निवासी कविता सिंह ने अपना वाहन क्रमांक एमपी 09 एसएम 4444 को लॉकडाउन के दौरान डीजल सहित दिन-रात रात गश्त हेतु निःशुल्क उपलब्ध करवाया गया है। जिसे चलाने हेतु मुकेश नागले भी पुलिसकर्मियों के संग दिन-रात गस्त में रहते हैं। इस विषय पर कविता सिंह ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस को हराने हेतु लॉकडाउन घोषित किया गया हैं, जिसके लिए पुलिसकर्मी दिन-रात मेहनत कर हमारी सुरक्षा हेतु अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। जिसे देखते हुए मैंने यह निणर्य लिया कि अपनी गाड़ी निःशुल्क पुलिसकर्मियों की सेवा हेतु लॉकडाउन के दौरान सहायता हेतु दिया जाये। मेरे माध्यम से पुलिस प्रशासन के सहयोग हेतु निःशुल्क रूप से अपना वाहन 27 मार्च से दिया गया हैं तथा सभी पुलिसकर्मियों के संग वाहन चालक मुकेश नागले भी दिन-रात सभी पुलिसकर्मियों के साथ आम जनता की सेवा में लगे रहते हैं।
पुलिसकर्मियों की मदद हेतु दिया निःशुल्क वाहन
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours