पत्रकार पर हमला करने वाले दोनो आरोपी गिरफ्तार, 307 एवं जिलाबदर की हुए कार्यवाही,पत्रकारों ने माना एसपी का आभार

Estimated read time 0 min read

सारणी। विगत दिनों पत्रकार पर हमला करने वाले दोनो आरोपियों को पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद घेराबंदी कर पकड़ लिया है । आरोपियों पर पुलिस ने 307 एवं जिलाबदर के तहत कारवाही की है।  आरोपियों को पकड़ने एवं कड़ी कार्यवाही पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यछ अब्दुल रहमान खान, जिला अध्यछ युवराज गौर, संभागीय उपाध्यछ विशाल बतरा, रंजीत सिह,घोड़ाडोंगरी ब्लाक अध्यछ सचिन अग्रवाल,रामकिशोर पवार ने एसपी सिमला प्रसाद,एडिशनल एसपी श्रध्या जोशी,एसडीओपी अभयराम चौधरी,टीआई महेंद्र सिह चौहान का आभार माना है। पत्रकार दीपेश दुबे पर हमले को लेकर एसपी सिमाला प्रसाद ने गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम बनाकर नाकेबंदी करके आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। टीआई महेंद्र सिह चौहान ने बताया की पत्रकार पर हमले की जानकारी मिलने के बाद एसपी एवं एडिशनल एसपी के निर्देश एवं एसडीओपी श्री चौधरी के मार्गदर्शन में टीम बनाकर नाकेबंदी करके दोनो शातिर बदमाशो को पकड़ा गया है। टीआई श्री सिह ने कहा की पत्रकार दीपेश दुबे पर हमला करने वाले सुनील उर्फ लेफ्टी एवं टल्ली को पकड़ कर उनके खिलाफ धारा 294,506,323,324,307,34 का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने में एस आई अलका राय,एएसआई फ्तेबहादुर,विकास,भूपेंद्र,हीरालाल,दुर्गेश वर्मा,सुभाशु सहित अन्य पुलिस कर्मी की अहम भूमिका रही है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours