वार्ड़वासियो ने आगनवाड़ी परिसर मे बांउड्रीवाल निर्माण हेतु नपा सीएमओ को ज्ञापन सौपा

Estimated read time 1 min read

सारणी। सोमवार को नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 28 के वार्ड वासी वार्ड र्पार्षद नरेंद्र उघड़े के साथ ड्रिलिंग कैंप के आंगनबाड़ी के परिसर में बाउंड्री वाल निर्माण हेतु नगर पालिका मैं मुख्य नगरपालिका अधिकारी सी के मेश्राम को भारतीय जनता पार्टी जिले के मंत्री रंजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, पार्षद नरेंद्र उगड़े के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा। वार्ड क्रमांक 28 में बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग आम जनता के द्वारा बहुत दिनों से किया जा रहा था परंतु परिषद कांग्रेस की होने के कारण भाजपा के पार्षद के द्वारा किए गए मांग के ऊपर ध्यानाकर्षण नहीं था इस हेतु नगर की जनता को नगर पालिका परिसर में अपनी मांग को लेकर आना पड़ा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा के नेतृत्व में विधायक जी से निवेदन कर वार्ड क्रमांक 28 बाउंड्री वॉल निर्माण करने की बात मुख्य नगरपालिका अधिकारी से कही गई। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने  आवश्यकता को देखते हुए तत्काल नगरपालिका के इंजीनियर नितिन मीना को स्थल निरीक्षण कर एस्टीमेट बनाकर जल्दी-जल्दी बाउंड्री वॉल निर्माण करने का सारी प्रक्रिया पुरी करने को कहा वार्ड की आम जनता को आश्वासन देते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी सी के मेश्राम ने कहां की इसी वर्ष 2020 के समापन के पहले ही वार्ड क्रमांक 28 आंगनवाड़ी परिसर में बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य करा दिया जाएगा। इस अवसर पर समस्त वार्ड वासी नीधू राम, अमर पाल,प्रताप हालदार,अमर, हीरा राजू ,तापस विश्वास, राम जोठे, देवनाथ विश्वास, सर्विंदु, रमेश हालदार,  वाला उर्मिला, रीता विश्वास,संगीता, रुबीना आदि वार्ड वासी उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours