पीईईए कार्यालय में मनाया गया भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस

Estimated read time 1 min read

सारनी। भारतीय मजदूर संघ का 66वा स्थापना दिवस पावर इजिनियर्स एंड एम्प्लाइज एसोसिएशन सारनी के क्षेत्रीय कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया गया। जानकारी देते हुए पीईईए एसोसिएशन के प्रदेश प्रसार सचिव सुनील सरियाम ने बताया कि सर्वप्रथम श्रद्धेय दंतोपंत ठेंगड़ी के छायाचित्र पर फुलमाला अर्पित और दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। श्री सरियाम ने बताया कि हर वर्ष 23 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ से जो भी सभी संगठन जुड़े है वे बड़ी धूमधाम से स्थापना दिवस मनाते हैं। परंतु इस वर्ष ऐसा नही हो पाया, इस वर्ष कार्यक्रम में कम से कम लोगों को शामिल किया गया क्योंकि कोविड-19 कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए 5 लोगों द्वारा ही संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पावर इजिनियर्स एंड एम्प्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश प्रचार सचिव सुनील सरियाम, ठेका मजदूर संघ सारनी के अध्यक्ष राकेश नामदेव, दिनेश यादव, प्रफुल्ल मोहबे, रंजीत सिंह उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours