नगरीय निकाय के प्रत्येक वार्डों में बिक रही है अवैध शराब
सारनी। आबकारी विभाग कर रहा दिखावे की कार्रवाई खुलेआम बिक रही है प्रत्येक वार्ड में अवैध शराब कार्रवाई करने को लेकर उठ रहे हैं कई सवाल। आये दिनों आबकारी विभाग द्वारा भोले-भाले ग्रामीणों जो कि कच्ची शराब एवं महुआ लाहन का विक्रय करते है उनके ऊपर कार्यवाही की जा रही हैं। जबकि इसके विपरीत सारनी नगरीय निकाय के कई वार्डों में अवैध रूप से देशी एवं विदेशी मंदिरा खुलेआम अवैध भट्टी का संचालन करते हुए बेची जा रही है जिस पर आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। बताया जाता है कि 1 दिन पूर्व आबकारी विभाग द्वारा कागजी कार्यवाही हेतु 110 लीटर महुआ शराब व 3750 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट की गई, जिसकी कुल अनुमानित लगभग 2 लाख बताई जा रही है, इस कार्यवाही में 15 प्रकरण भी दर्ज हुए हैं। जबकि सारनी नगरीय निकाय में बिजासन मंदिर के पीछे, शांति नगर, वार्ड क्रमांक छह पाथाखेडा, सेंट्रल बैंक के पीछे, ईटा भट्टा दमुआ नाका, मछली कांटा, पाथाखेडा में आजाद नगर में लगभग 5 जगह, ड्रिलिंग कैम्प, सुभाष नगर, राजेंद्र नगर, शास्त्री नगर में देशी मदिरा दुकान के पास शास्त्री नगर में एक होटल एवं पास ही एक छोटी सी गली में खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही हैं। इसके अलावा बगडोना बस्ती में भी कई जगहों पर खुलेआम कच्ची शराब बेची जाती है जहां पर आज तक आबकारी विभाग द्वारा बहुत कम ही कार्यवाही की गई हैं, जिसका कारण बताया जाता है कि ग्रामीणों का दबंग होना। परंतु इन जगहों पर आबकारी विभाग को जानकारी होते हुए भी कोई कार्यवाही ना करना बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह दर्शा रहा है? जबकि यहां इन सभी जगहों पर प्रतिदिन लाखों रुपए की अवैध शराब बिक जाती है।
कहां से उपलब्ध होती है अवैध शराब
अब ऐसा नहीं है कि यह अवैध शराब इन अवैध रूप से भट्टी संचालकों को बड़ी कठिनाई से मिलती हो। बताया जाता है कि इन्हें कुछ लोगों द्वारा बड़ी आसानी से पैसे के लालच में अवैध रूप से शराब बेचने हेतु व्यापार करने दिया जाता है। कई बार तो देखने में आया कि अवैध पट्टी संचालक ग्राहकों की डिमांड पर घर पहुंच सेवा भी देते हैं। अगर आबकारी विभाग द्वारा इन अवैध भट्टी संचालकों पर कार्यवाही की जाती हैं तो इन्हें अवैध शराब उपलब्ध कराने वालों के बारे में भी खुलासा हो सकता हैं, वही इसके अलावा इन अवैध शराब भट्टियों पर बिकने वाली अवैध शराब के लेबल से भी पता चल सकता हैं कि आखिर इन्हें कौन शराब उपलब्ध करा रहा हैं? अब देखना यह हैं कि क्या आबकारी विभाग इन अवैध शराब बिक्री करने वालों पर निष्पक्ष कार्यवाही कर पायेगा या नहीं।
+ There are no comments
Add yours