
भाजपा मंडल अध्यक्षो की बैठक संपन्न
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त मंडल अध्यक्षो की बैठक शनिवार को सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेष कोषाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ,विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत बाबा माकोडे विषेषरूप से उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ पार्टी के प्रेरणास्त्रोत पं.दीनदयाल उपाध्याय, डा.श्यामाप्रसाद मुखजी, विजय कुमार खंडेलवाल के छायाचित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलन कर किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मंडल में निवासरत सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओ से तालमेल बनाकर पार्टी संगठन का कार्य सूचारूरूप से करें जिससे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ का मार्गदर्षन मिलता रहे और आप अपने मंडल में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान कर सके। क्योकि आप ही भाजपा का भविष्य हो और आने वाली पीढी का आपको ही नेतृत्व करना है। इसीलिए सेवाभावी कार्यकर्ताओ का चयन कर उनको अपने संगठन में स्थान सुनिष्चित कर बूूथ स्तर के कार्यकर्ताओ से सतत संपर्क बनाकर संगठन की समस्त गतिविधियो को बूथ स्तर तक पहुचंाए। मंडल अध्यक्षो की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला ने कहा कि देष और समाज को नई दिषा देने के लिए हम राजनीति में आए है। वर्तमान समय मे देष और समाज को नई दिषा देने का काम युवाओ के कंधे पर है। केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा पार्टी की कमान युवाओ के हाथ में देने का मुख्य उददेष्य सरकार एवं पार्टी की समस्त गतिविधियो का प्रसार प्रसार बूथ स्तर तक हो। भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है जिसके कारण हमारा कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है। इसीलिए आप लोगो को भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के घर पर भाजपा का झंडा हो इस बात की भी चिंता करना है। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डा.योेगेष पंडाग्रे ने कहा कि पार्टी मंडल अध्यक्षो को केन्द्र की मोदी सरकार एवं राज्य की षिवराज सरकार द्वारा किए जा रहे जन हितैषी कार्यो एवं योजनाओ के साथ साथ वैष्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यो को हमे जन जन तक पहुंचाना है एवं इस महामारी से जंग जीतने के लिए बूथ स्तर पर जनजाग्रति लाना आवष्यक है। जिससे कि हम इस माहामारी से जंग जीत सके। साथ ही हमें वर्तमान समय की आवष्यकता के अनुरूप सोषल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियो को आम जनता तक पहुंचाने के लिए आईटी सेल को और अधिक मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा प्रभारी कृष्णा गायकी ने एवं अंत में आभार भाजपा गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने व्यक्त किया।
+ There are no comments
Add yours