- वैश्विक महामारी में संक्रमितों के लिए बना दिया कोविड केयर सेंटर
- विजय कोविड सेंटर होगा 20 ऑक्सीजन बेड सहित 70 बेड से लैस
- पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा उपचार, क्वालिफाई डॉक्टर करेंगे इलाज
- हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में कोविड सेंटर का समिति करेगी संचालन
बैतूल। वैश्विक महामारी में संक्रमितों को उपचार करने के नाम पर जहां लाखों रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं ऐसी विषम पस्थितियों में विशेषकर गरीब कोरोना संक्रमित/संदिग्ध मरीजों के लिए पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल द्वारा बनाया गया विजय कोविड केयर सेंटर निश्चित रूप से वरदान साबित होगा। यहां पर मरीज को उपचार के साथ दवाईयां और भोजन भी बिल्कुल नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। राजनीति के साथ-साथ हमेशा ही समाजसेवा को अपना मूलमंत्र मानकर चलने वाले श्री खण्डेलवाल के सहयोग से ही शव वाहन भी वर्षों से संचालित हो रहा है। अब उन्होंने इस वैश्विक महामारी में जहां बिना किसी शोर-शराबे के पहले पांच वेंटीलेटर दिलवाए वहीं अब विजय कोविड सेंटर का निर्माण करवाकर नि:संदेह ही गरीब कोरोना संक्रमितों को लुटने से बचाने का कार्य किया है। इसके अलावा भी श्री खंडेवाल आए दिन किसी ना किसी जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कोविड संक्रमण के दौरान भी भले ही वे भोपाल में थे बावजूद इसके भोपाल से ही सैकड़ों लोगों की मदद के लिए उनका फोन पूरे टाईम चालू रहता था। अब फिर एक बार नर सेवा नारायण सेवा की तर्ज पर श्री खण्डेलवाल द्वारा विजय कोविड सेंटर प्रारंभ किया जा रहा है।
एकांतवास में आया था विचार
पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के स्वयं कोरोना संक्रमित होने के बाद उपचार अवधि में एकांतवास के दौरान किए गए चिंतन और भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला द्वारा कलेक्टर से कोविड केयर सेंटर शुरू किए जाने संबंधी चर्चा ने बैतूल को एक सर्वसुविधायुक्त कोविड सेंटर की सौगात दे दी। श्री खण्डेलवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन को शीघ्र ही विजय कोविड सेंटर में परिवर्तित किया जा रहा है। विजय भवन में कोविड केयर सेंटर स्थापित किए जाने का कार्य अंतिम चरण में है। यहां शुरूवाती दौर में 70 बेड की व्यवस्था की जहा रही है जिसमें 20 बेड आक्सीजन सुविधा वाले रहेंगे। इसके बाद भी बेड की आवश्यकता पडऩे पर बेड बढ़ाए जाएंगे। नि:शुल्क कोविड सेंटर शुरू होने से जिले की गरीब जनता को उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
20 बेड में होगी सेंट्रल ऑक्सीजन लाइन
विजय भवन में बन रहे विजय कोविड सेंटर में फिलहाल 70 बेड की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें नीचे के हाल में केंद्रीयकृत ऑक्सीजन व्यवस्था की गई है जिसमें 20 बेड रखे गए हैं। इन सभी बेडमें ऑक्सीजन की व्यवसथा होगी। इसके साथ ही प्रथम तल के हॉल में 50 आयसोलेशन बेड रखे जा रहे हैं। यहां मरीज को आक्सीजन की आवश्यकता पडऩे पर सिलेंडर से ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जाएगी।
प्रशिक्षित डॉक्टर, नर्सों का रहेगा स्टाफ
कोविड केयर सेंटर का संचालन हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में किया जाएगा। लेकिन जब उनसे इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कोविड सेंटर शुरू होने के पूर्व कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। सूत्रों के अनुसार यहां पूर्ण क्वालीफाइ डॉक्टर और स्टाफ नर्स मौजूद रहेगी। इसके साथ ही अन्य पैरामेडिकल स्टाफ भी पूर्ण प्रशिक्षित रहेगा। यहां स्टाफ की पूरी व्यवस्था पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल द्वारा की जाएगी। वहीं दवाईयां भोजन की व्यवस्था समाज के सहयोग औरभाजपा पदाधिकारियों द्वारा की जाएगी।
पूर्णत: नि:शुल्क होगा उपचार
विजय कोविड केयर सेंटर में उपचार पूर्णत: नि:शुल्क होगा। यहां डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, बेड तो नि:शुल्क रहेगा ही दवाईयां भी मुफ्त दी जाएगी। इसके साथ ही समाज के सहयोग से मरीजों को मुफ्त में भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।
डॉ. पंडाग्रे सहित अन्य डॉक्टर करेंगे विजिट
विजय कोविड केयर सेंटर में ही एमबीबीएस या इससे समकक्ष डॉक्टर मौजूद रहकर उपचार करेंगे। यहां शासन और स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में कोविड मरीज या संदिग्ध विभाग के मार्गदर्शन में कोविड मरीज या संदिग्ध कोविड मरीजों को भर्ती किया जाएगा। यहां मौजूद डॉक्टरों के साथ ही शहर के विशेषज्ञ डॉक्टर भी समय-समय पर यहां विजिट करेंगे और मरीजों का उपचार करेंगे जिसमें संजीवनी अस्पताल के संचालक एवं आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे नियमित विजिट करेंगे। वहीं शहर के अन्य विशेषा डॉक्टर भी समय-समय पर विजिट करेंगे और मरीजों की जांच कर उपचार करेंगे।
समिति करेंगी संचालन
विजय कोविड सेंटर का संचालन करने भाजपा संगठन द्वारा संचालन समिति बनाई जाएगी। इस समिति द्वारा कोविड केयर सेंटर का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही जनसहयोग से कोविड सेंटर की आवश्यकतापूर्ण की जाएगी।
+ There are no comments
Add yours