सारनी। श्रम विभाग द्वारा वर्ष मे लगभग दो बार मजदूरो के वेतन में वृद्धि की जाती है। इसी क्रम में इस वर्ष माह अप्रैल में की वेतन वृद्धि कि गई, परन्तु अभी तक बैतूल जिले की किसी भी नगर पालिका एवं शिक्षा विभाग व अन्य विभागो में कार्यरत अंशकालीन कर्मचारी मजदूरो पर इसे लागू नहीं किया गया। जिसको लेकर सारनी नगर पालिका में नगर पालिका, नगर पंचायत मजदूर संघ कि ईकाई सारनी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को श्रम विभाग द्वारा माह अप्रैल में की गई वेतन वृद्धि को लागू किये जाने के संबंध में ज्ञापन सौपा गया। जानकारी देते हुए नगर पालिका, नगर पंचायत संघ के महामंत्री हरिओम कुशवाहा ने बताया कि ज्ञापन के द्वारा हमारे द्वारा बढे हुये वेतन की जुन माह के वेतन के साथ बढाकर दिये जाने एवं पिछले दो माह का एरियर्स भी वेतन के साथ दिये जाने की मांग की गई।
नपाकर्मियो को वेतन वृद्धि कर वेतन देने की उठाई मांग
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours