कल मेरे जन्मदिन पर आपने विभिन्न माध्यमों से मुझे बधाईयां और शुभकामना संदेश प्रेषित किए। बहुत से शुभचिंतकों ने कई प्रकार के सेवा कार्य कर मेरे लिए ईश्वर से प्रार्थना की। प्रत्यक्ष मोबाइल पर, और सोशल मीडिया पर मुझे हजारों की संख्या में बधाई संदेश प्राप्त हुए। दिन भर की व्यस्तता के कारण बहुत से मित्रों-शुभचिंतकों के बधाई संदेशों का प्रतिउत्तर भी नहीं दे पाया। इसके लिए ऐसे सभी मित्रों-शुभचिंतकों से क्षमा चाहता हूँ और उनकी भावनाओं का अभिनंदन करता हूँ।
नतमस्तक हूँ कि अल्प सूचना पर स्वप्रेरणा से 105 मित्रों ने रक्तदान कर मेरे जन्मदिन को अविस्मरणीय बनाया। आमला की बोरी पंचायत के शिवपुरी ग्राम में कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने मेरे 43 वें जन्मदिन के अवसर पर 143 वृक्षों के पौधरोपण का अनूठा आयोजन किया । इसी तरह के अन्य कई सेवाभावी आयोजन कार्यकर्ताओं और अन्य शुभचिंतक-मित्रों द्वारा मेरे जन्मदिन को अविस्मरणीय बनाने के लिए किए गए । इन आयोजनों में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष भूमिका निभाने वाले महानुभावों का शब्दों में आभार संभव नहीं है।
हर मौके पर मेरी ताकत बन कर खड़े रहने वाले भाजपा के कर्मठ पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं सहित चिकित्सक संघ, मेडिकल एसोसिएशन, एमआर यूनियन, व्यापारी संघ, भीम सेना, अजाक्स, जिला चिकित्सालय के चिकित्सक और सहयोगी स्टाफ एवं अन्य संस्थाओं के अपने मित्रों का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूँ। मीडिया के मित्रों को भी नमन करता हूँ जिन्होंने मेरे जन्मदिन के आयोजनों में अपनी कलम से रंग भरने का प्रयास किया।
मैं अभिभूत हूँ और आप सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करता हूँ। आशा करता हूँ कि आपका स्नेह और सहयोग अनवरत मिलता रहेगा।
पुनश्च आप सबको नमन करता हूँ…
आपका भाई, आपका बेटा
डॉ योगेश पंडाग्रे
विधायक
आमला-सारनी विधानसभा क्षेत्र
+ There are no comments
Add yours