सारनी। श्री मठारदेव बाबा मेला समिति की ओर से 21 हजार रुपए नगर पालिका को दिए गए। इन रुपए से नगर पालिका जरुरतमंदों को भोजन कराएगी। उक्त राशि स्वयं सेवी संस्थाओं के लिए राशन लाने में व्यय की जाएगी। नगर पालिका के सीएमओ सीके मेश्राम ने बताया सारनी में तकरीबन 2 हजार लोगों को दो संस्थाएं भोजन करा रही हैं। इसमें रोज करीब 30 हजार रुपए का खर्च आ रहा है। स्वयं सेवी संस्थाओं, दानदाताओं, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से मिली राशि, राशन आदि से उक्त खर्च चलाया जा रहा है। श्री मठारदेव मेला समिति की ओर से कोषाध्यक्ष आरके द्विवेदी ने नपा पहुंचकर सीएमओ सीके मेश्राम को उक्त चैक सौंपा। इससे पहले टेंट व्यवसायी चंद्रमणि शर्मा ने 30 हजार, श्री दिगंबर जैन मंदिर समिति सारनी ने 21 हजार रुपए की राशि सौंपी थी।
नपा अधिकारी के पहल पर बाबा मठारदेव मेला समिति ने जरूरतमंदों के भोजन के लिये 21 हजार रुपये दिये
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours