सारनी। बाहरी राज्यो में फंसे मप्र के प्रवासी मजदूरों को सहायता के रूप में मध्य प्रदेश सरकार ने 1 हजार रुपये की राशि उनके बैंक खाते में डालने की घोषणा की हैं। जिस सम्बन्ध में भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार उन मानवीय संवेदनाओं का ध्यान रखते हुए प्रदेश के प्रवासी मजदूरों के खाते में 1 हजार रुपये जमा करवा रही है इस विपत्ती की घड़ी में उनके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। जिला मंत्री रंजीत सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के निवासी ऐसे मजदूर जो रोजी रोटी की तलाश में अन्य प्रदेश गए हैं। और लॉकडाउन के दौरान वह अपने घर वापस नहीं आ पा रहे हैं उनके भरण-पोषण के लिए मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा 1 हजार रुपये जमा कराने का निर्णय लिया है जोकि सराहनीय है। जिला मंत्री श्री सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि भाजपा जिलाध्यक्ष बाबा माकोड़े, बैतूल के सांसद डीडी उइके, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र गढ़ेकर के निर्देशानुसार, अपने वार्डो में प्रवासी मजदूरों को चिन्हित कर उनके आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड, मोबाइल नंबर एवं वर्तमान में किस राज्य जिले में वे फंसे हुए हैं इसकी जानकारी भाजपा मंडल कार्यालय, सभी सेक्टर प्रभारियों, पार्षद, बूथ अध्यक्ष के पास रविवार तक अवश्य रूप से जमा कराएं।
मप्र सरकार की सराहनीय पहल प्रवासी मजदूरों के खाते में डाले जायेंगे 1 हजार रुपये- रंजीत सिह
+ There are no comments
Add yours