सारनी। नगर में जरूरतमंदों की सेवा के लिए स्वयं सेवी संस्थाएं काम कर रही हैं। लाक डाउन की अवधि के दौरान उनके दोनों समय के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। नगर पालिका के सहयोग से संस्थाएं काम कर रही है। अब इसमें सामाजिक संस्थाएं भी आगे आ रही है। शुक्रवार को श्री दिगंबर जैन समाज सारनी ने जरूरतमंदों के भोजन के लिए 21 हजार रुपए की राशि नपा को सौंपी। वहीं टेंट व्यवसायी चंद्रमणि शर्मा ने 30 हजार रुपए की राशि सौंपी। सीएमओ सीके मेश्राम ने बताया नगर पालिका दो स्वयं सेवी संस्थाओं और दानदाताओं की मदद से शहर के जरुरतमंद परिवारों को दोनों समय का भोजन दे रही हैं। इसके तहत सारनी में वार्ड 1 से 13 तक सबका मालिक एक संस्था द्वारा रोजाना 600 गरीबों को फूड पैकेट दिए जा रहे हैं। वहीं मां वैष्णव सेवा समिति पाथाखेड़ा वार्ड 14 से 36 तक 1300 जरुरतमंदों को फूड पैकेट दिए जा रहे हैं। आम लोगों के सहयोग से ही सारा कार्य किया जा रहा है। नपा इसकी मॉनीटरिंग कर रही है। उन्होंने दानदाताओं से आगे आकर जरुरतमंदों की सेवा करने का आग्रह किया है।
जरुरतमंदों के भोजन के लिए जैन समाज ने 21 तो टेंट व्यवसायी ने दिया 30 हजार का सहयोग
+ There are no comments
Add yours