
सारनी। नगर पालिका परिषद सारणी मे लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जिसमें लगभग 35 प्रकरण रखे गए थे जिसमें 19 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 96782 रुपए की वसूली की गई साथ ही नियम अनुसार अधिभार में छूट दी गई। मुख्य अधिकारी सीके मेश्राम जी के आदेश अनुसार स्वास्थ्य अधिकारी कमल किशोर भावसार आयोजन के राजस्व शाखा प्रभारी हितेश शाक्य रमेश धोटे सुखदेव भारती जसवंत विश्वकर्मा उमेश परते रंजीत डोंगरे निराकार सागर मोहम्मद नसीम उपस्थित थे ।
+ There are no comments
Add yours