बोरदेही पुलिस की लापरवाही से ग्रामीण क्षेत्रों मे जुआ सट्टा जोरो पर

Estimated read time 1 min read

आमला। ग्रामिण क्षेत्रो में जुए घर संचालित हो रहे है।क्षेत्र के कई गावो में जुए घर संचालित कर लिए है।इस कारण से बोरदेही पुलिस की कार्यवाही पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण उच्च अधिकारियों की नजर में क्षेत्र मे हो रही असामाजिक गतिविधियों पर उनकी पकड़ नहीं होने का फायदा बोरदेही पुलिस उठा रही है। क्षेत्र में जुआ सट्टा का खेल बिना रोक टेक के बेखोफ चल रहा है। नए एस पी के आते ही जिले में असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश की उम्मीद क्षेत्रीय जनता को थी लेकिन बोरदेही थाने के जवाबदार अधिकारी कुछ छुटभैयों की मिलीभगत से क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। कयास यह भी लगाए जा रहे है कि थाने में पूर्व से पदस्थ किसी व्यक्ति ने यह सब सेटिंग की है। इनके द्वारा प्रशासन के साथ-साथ सरकार को भी बदनाम करने पर तुले हुए है। अभी ताजा मामला सामने आया है कि थाने के अन्य कर्मचारियों द्वारा एक जुएं के अड्डे पर दबिश दी गई। जिसमें खिलाड़ी तो भाग निकले परंतु एक मोटरसायकिल बरामद हुई किन्तु क्षेत्र के नेता के दबाव में आकर गाड़ी छोड़ दी गई वो भी बिना किसी कार्यवाही। इसलिए मुखबिर भी अब   पुलिस वालों को खबर देने से डरने लगे हैं। समय रहते ठोस कार्यवाही नहीं कि गई तो क्षेत्र के हालात बद से बदतर हो सकते हैं जिसके लिए प्रशासन एवं सरकार दोनों ही जवाबदार होगे। वही इन धंधो की वजह से जनता के बीच आक्रोश का माहौल न रहा है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours