डीजल पेट्रोल मूल्य वृद्धि, किसान विरोधी बिल को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

Estimated read time 0 min read
  • तहसीलदार को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रानीपुर। पेट्रोल डीजल की कीमत में वृद्धि एवं किसान विरोधी काला कानून को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल चौक के समक्ष  शनिवार को एक दिन उपवास धरना दिया। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र महतो ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार गरीब विरोधी है डीजल पेट्रोल खाद्य तेल, बिजली बिल,  रसोई गैस  में लगातार वृद्धि की जा रही है एवं किसान विरोधी बिल पास किया गया है। केंद्र की भाजपा सरकार सब कुछ जान कर भी चुप है देश  कोरोना के कारण लगातार  गरीब किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार को इससे कुछ लेना देना नहीं है । ब्लॉक कांग्रेस संगठन केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध में एक दिन का उपवास रखकर धरना दिया गया । इस मौके पर धरना स्थल पर  क्षेत्रीय विधायक ब्रह्मा भलावी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र महतो, घोड़ाडोंगरी मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर, रानीपुर मंडल अध्यक्ष शिवनाथ यादव, पिछड़ा  वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष विक्रांत महतो,सियाराम यादव, सोनू खनूजा, सुभाष महतो, दुष्यंत महाले,अजय बारसे ,संतोष उईके,आदि सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित हुये।

More From Author

+ There are no comments

Add yours