सतपुड़ा ट्राफी टूर्नामेंट में रेड रोज पाथाखेड़ा पुलिस अकैडमी बेतूल श्रमजीवी पत्रकार घोड़ाडोंगरी पहुंची सेमीफाइनल में

Estimated read time 1 min read

घोड़ाड़ोगरी। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के तत्वधान से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे व चौथे राउंड के मैच में शनिवार के दिन चारों मैच बेहतरीन रोमांचक भरे देखने को मिले पहला मैच रेड रोज पाथाखेड़ा विरुद्ध बिल्स क्लब पाथाखेड़ा के बीच खेला गया जिसमें आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए रेड रोज की टीम ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया वही दूसरा में एक तरफा एकेडमी ने तीसरे राउंड का मैच जीतते हुए बिलकुल आसानी से भयावाडी को हरा दिया वही दिन का सबसे रोमांचक मैच वायडी पांढरा विरुद्ध पुलिस अकैडमी बेतूल के बीच देखने को मिला पुलिस अकैडमी बेतूल की टीम अपने सभी बैतूल के खिलाड़ियों के साथ खेलने को उतरी वही वायडी पांढरा की टीम में भोपाल होशंगाबाद शहर के बड़े क्रिकेट के नामी खिलाड़ी खेलने को उतरे परंतु अंतिम ओवर के अविश्वसनीय रोमांचक हुए मैच में पुलिस अकैडमी बेतूल के पक्ष में डाल दिया वाकिया हुआ यूं कि धीमी शुरुआत के चलते रनों का पीछा करने उतरी पुलिस अकैडमी बेतूल की टीम को अंतिम ओवर में 31 रन की दरकार थी क्रीज पर एकाएक आये बल्लेबाज सद्दू अली बल्लेबाजी करने उतरे उन्होंने दो गगनचुंबी छक्के लगाकर मैच में रोमांच बनाया वही दबाव में आते हुए गेंदबाज ने लगातार सात वाइड और एक नो बॉल डालकर पूरा दबाव पुलिस अकैडमी बेतूल से हटाकर खुद की टीम पर बना दिया अंत में 4 गेंदों पर 31 रन बनाते हुए पुलिस अकैडमी बेतूल ने मैच को जीत लिया 5 गेंदों पर 24 रन बनाने के चलते बैतूल के फिनिशर बल्लेबाज सद्दू अली को समिति द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया रोमांचक मैच को देखने आए नगर घोड़ाडोंगरी के गणमान्य मनजीत सिंह खनूजा,राजेंद्र मालवीय, विशाल बत्रा,दिपक उइके ने इस रोमांचक मैच की तारीफ करते हुए खिलाड़ियों की सराहना की। दिन का आखरी क्वार्टर फाइनल मैच पिपरी घोड़ाडोंगरी और पत्रकार इलेवन के बीच खेला गया। पिपरी घोड़ाडोंगरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर के मैच में 55 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने मैदान में उतरी पत्रकार इलेवन ने शुरुआती ओवरों में विकेट तो गवाएं। लेकिन आखिरी में शानदार प्रदर्शन कर 3 विकेट से जीत दर्ज कर ली। पत्रकार इलेवन की ओर से मुलायम ने 8, अजय ने 6, गणेश ने 17 और विशाल ने 9 रन की पारी खेली। वहीं पत्रकार इलेवन की ओर से नेहरू, रोहित और अजय ने दो-दो विकेट लिए। जबकि गणेश ने 1 विकेट झटका। पत्रकार इलेवन ने शानदार प्रदर्शन कर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours