‘जो काम करते हैं, वो दिखाने की हिम्मत रखते हैं’: भाजपा प्रवक्ता ने कहा- एक करोड़ लोग गरीबी से मुक्त हुए

Estimated read time 0 min read

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी गरीब कल्याण के महा अभियान में लगी हुई है। जो काम करते हैं, वे ही जनता के बीच जाकर रिपोर्ट कार्ड दिखाने हिम्मत रखते हैं। ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहीं। श्री सिसोदिया ने बताया कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह के नेतृत्व में लगभग 1 करोड़ परिवार गरीबी के दंश से मुक्त हुए हैं। 80 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुंए से मुक्ति मिली है। इन महिलाओं को उज्जवला योजना में लाभ मिला है।
वहीं प्रधानमंत्री आवास की संख्या भी प्रदेश में 44 लाख के आसपास है। किसानों को मध्यप्रदेश में सम्मान राशि 12 हजार मिलती है। वहीं फसल उत्पादन में भी प्रदेश ने नया आयाम स्थापित किया है, रोजगार के सवाल पर जवाब देते हुए श्री सिसोदिया ने कहा कि सीखों कमाओ योजना के तहत युवाओं को 8 से 10 हजार रुपए मानदेय मिल रहा है। पिछले दिनों सागर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड रिफाइनरी में 50 हजार करोड़ की आधार शीला रखीं।
वहीं महिलाओं से जुडे़ सवालों का जवाब देते हुए श्री सिसोदिया ने कहा कि जब शिवराज सिंह जी सरकार पहली बार बनी तब से ही लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बच्चियों की शिक्षा और उनके भविष्य की सुरक्षा का काम हुआ आज लाड़ली बहना योजना के चलते बहनों की आर्थिक उन्नति हुई है।
जन आशीर्वाद यात्रा की जानकारी देते हुए श्री सिसोदिया ने कहा कि यात्रा के दौरान तकरीबन 5 लाख लोग रोज सरकार के गरीब कल्याण अभियान को आशीर्वाद दे रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान श्री सिसोदिया ने भाजपा के घोषणा पत्र के लिए सुझाव भी पत्रकारों से मांगे।
पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने भाजपा सरकार की जन आशीर्वाद यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। पत्रकार वार्ता में सांसद दुर्गा दास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, विधायक डाॅ. योगेश पंडाग्रे, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर और जिला मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवेदी विशेष रूप से मौजूद रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours