सारनी। सेवा ही समर्पण को चरितार्थ करते हुए भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह ने मंडल कार्यालय सारणी में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सेवा दिवस के कार्यक्रम में पेन्ड़ील हैंड सेनीटाइजर भेट किया । इस पर भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह ने कहा की नगर पालिका क्षेत्र सारणी मे कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है ।जिससे कार्यकर्ताओं को सुरक्षित रखने के लिए भाजपा कार्यालय में पेन्ड़ील हैंड सेनीटाइजर भेट किया । इस अवसर पर प्रशिक्षण वर्ग के प्रदेश कार्य० सदस्य कमलेश सिह ने कहा की देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह के रुप मे मनाया जा रहा है जिसमे स्वस्छता अभियान,संगोष्ठी,मास्क वितरण का कार्यक्रम का आयोजन मोर्चा के कार्यकताओ द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चे के जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, विनय मदने, मुलेस रणीत, सतीश बोरासी, एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे। भाजपा कार्यालय प्रभारी व भाजपा मंडल सारणी के मंत्री विनय मदने ने सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से भाजपा के जिला मंत्री का आभार व्यक्त किया।
जिला मंत्री ने सेवा दिवस पर भाजपा कार्यालय में भेंट किया पेन्ड़ील हैंड सेनीटाइजर
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours