मप्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आमजनों तक उपलब्धियां पहुँचाने कार्यक्रम आयोजित

Estimated read time 1 min read

सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 100 दिन सरकार के पूरे होने पर पूरे प्रदेश के हर मंडल में सेक्टर बार कार्यक्रम के अंतर्गत सारनी सेक्टर एवं पाथाखेड़ा सेक्टर में कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सुभाष आहूजा एवं भारतीय जनता पार्टी घोड़ाडोंगरी विधानसभा के पूर्व विधायक रामजीलाल उइके के मुख्य अतिथि ने संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, नगर पालिका के उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंजाब राव बारस्कर, पाथाखेड़ा के सेक्टर प्रभारी जीपी सिंह, मंडल महामंत्री किशोर बरदे के आतिथ्य में दोनों सेक्टरों में कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता सुभाष आहूजा जी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने जैसे ही सरकार बनाई। इस विषम परिस्थिति में भी कृषि क्षेत्र में अपनी प्रधानता बनाए रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने किसानों को कोई कमी नहीं होने दी अंतोदय योजना के तहत हर व्यक्ति तक पहुंचाने की पूरा प्रयास किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रामजी लाल उइके ने कहा कि मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एक किसान के बेटे हैं उन्होंने सबसे पहले अन्नदाता हमारे किसान बंधुओं की चिंता की उसके पश्चात मध्यप्रदेश में रहने वाले एक एक व्यक्ति के बारे में सोच कर उन्होंने केंद्र सरकार के साथ मिलकर उज्जवला योजना, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले जन धन योजना, ऐसे परिवार जिनके राशन कार्ड तो थे पर उनके पास फूड कूपन नहीं था। उन लोगों तक के इस भीषण महामारी के लॉकडाउन की स्थिति में अनाज पहुंचाने का कार्य किया मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने अपने आसपास रहने वाले बाहरी मजदूर एवं अन्य लोगों के विषय में पूरी पूरी चिंता की। इस अवसर पर कमलेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज सारनी के कार्यकर्ताओं का भाग्य है कि आज भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य सन 1980 में बैतूल जिले के सांसद रहे माननीय सुभाष आहूजा और ठीक उसी समय घोड़ाडोंगरी के विधायक रहे माननीय रामजीलाल उइके जिनके सदस्यता के हस्ताक्षर से भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई ऐसे दो महापुरुष हमारे बीच आज एक साथ सारणी मंडल को प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए कार्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी के बीच आए हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने सभी कार्यकर्ताओं का एवं आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सारणी सेक्टर में विनय मदने, रेवाशंकर मगरदे, मुकेश यादव, राहुल कापसे, राकेश सोनी, रमेश हरोड़े, रूपलाल बेलवंशी, प्रवीण सोनी, विन्नी राय, शिबू सिंह एवं पाथाखेड़ा सेक्टर में नन्हे सिंह, मनोज ठाकुर, प्रमोद सिंह, सुनील सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours