सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल ग्रामीण सारनी में प्रदेश पदाधिकारीयो के आव्हान पर जिला नेतृत्व के आदेशानुसार मंडल में 4 मतदान केंद्रों पर सभाए की गई। जो कि मतदान केंद्र 1, छुरी 2, जाजबोडी 3, सेमरताल 4 सलैया में सभाए की गई। इस सभा में भाजपा सरकार के 100 दिन पुरे होने पर मुख्य अतिथि एवं मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे द्वारा बताया गया कि जब से माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश सरकार की कमान संभाली तब से अनेक अनेक प्रकार की जनकल्याणकारी योजना जनता के हित में चलाई जा रही है तथा कांग्रेस सरकार के द्वारा पंचायतों को डेढ़ वर्ष एक फुटी कौड़ी नहीं दी गई लेकिन जैसे ही भाजपा की सारकार बनी सभी ग्राम पंचायतों में पंच परमेश्वर योजना के अंतर्गत राशि दी गई तथा गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत निःशुल्क गरीबों को अनाज वितरण किया जा रहा है एवं जनता के हित में अनेक प्रकार की योजना शासन द्वारा चलाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि सतीश बडोनिया एवं मारुति राव सुनारे, प्रशान्त गावन्डे, मोहन मोरे मंडल अध्यक्ष, फुलचन्द यादव, राकेश वर्मा, रुपेश सिनोटिया, दीपक पटेल, रामस्वरूप वर्मा, देवीलाल यादव, सुकन्दन विश्वकर्मा, सुभाष यादव, सरपंच यशवंत धाकडे, राकेश साहु की उपस्थिति रही।
भाजपा सरकार द्वारा पंच परमेश्वर योजना के अंतर्गत राशि एवं गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत निःशुल्क गरीबों को अनाज दिया गया – मोहन मोरे
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours