जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांगा वोट

Estimated read time 1 min read
  • विकास के नाम पर भाजपा को वोट दे – मंजू पंडाग्रे

सारनी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सारनी के कार्यकर्ताओं ने पाथाखेड़ा शोभापुर सारनी के 36 वार्डो में धुआंधार प्रचार जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा योगेश पंडाग्रे के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसर्पक अभियान  आमला सारणी विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर योगेश पंडाग्रे की धर्मपत्नी मंजू पंडाग्रे विधान सभा संयोजक पी जे शर्मा विधान सभा प्रभारी राजेश आहूजा नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश के सह संयोजक रंजीत सिंह मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार, सुधा चन्द्रा, जीपी सिह, प्रकाश शिवहरे, श्याम मदान, भीम बहादूर थापा, रेवांशकर मगरदे, वार्ड के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया।
प्रेस नोट जारी कर भाजपा के मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम ने बताया की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातार सारनी मंडल के विभिन्न वार्डो में लगातार जनसंपर्क व बैठक कर बड़ी संख्या भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहें है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ योगेश पंडाग्रे की धर्मपत्नी मंजू पंडाग्रे द्वारा वार्ड में सघन जनसंपर्क कर विकास के नाम पर वोट की अपील की। इस अवसर पर सभी वार्ड के पार्षद गणेश महस्की, योगेश बर्डे, पप्पू मानकर, संदीप झपाटे, सुनील पाटिल, बेबी बिनजाड़े, राजेश पटैया, छाया अतूलकर, मुकेश यादव, ददन सिह, अजाब राव घोटे, राकेश बारंगे, संतोष राजेश, नन्हे सिह, विनय मदने, बिन्नी राय, सरोज विश्वकर्मा, आशा डेहरिया, शिबू सिह, बिज्जू वानखेडे, प्रकाश डेहरिया, लक्ष्मण साहू, रेखा मायवाड, समीर मसीद, श्याम बिहारे, अजय साकरे, मदन चौधरी, देवेन्द्र सोनी, प्रवीण सोनी, सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

More From Author

+ There are no comments

Add yours