नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 53 कैंडिडेट को टिकट मिले हैं। भिलाई नगर से देवेंद्र यादव और रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय का नाम शामिल है। धरसींवा से वर्तमान विधायक अनीता शर्मा का टिकट कट गया है। इससे पहले नवरात्रि के पहले दिन पहली सूची जारी की गई थी, जिसमें 30 प्रत्याशी घोषित किए गए थे। राज्य में अभी 7 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों का ऐलान बाकी है। छत्तीसगढ़ में कुल 90 सीटें हैं।


+ There are no comments
Add yours