सारनी। आम आदमी पार्टी के द्वारा ग्राम पंचायत सलैया की कुछ प्रमुख समस्याओं को लेकर घोड़ाडोंगरी सीईओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ज्ञापन आप पार्टी के सपन कामला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों के द्वारा सौंपा गया। जानकारी देते हुए सपन कामला ने बताया कि ग्राम पंचायत सलैया में 2018-19 में 1.50 लाख की लागत से स्वागत द्वार तैयार किया गया है और गेट पर ग्राम का नाम लिखा हुआ है लेकिन लिखे हुए नाम को रात के अंधेरे में पढ़ना संभव नहीं है। ग्राम में आने जाने वाले मुसाफिरों को रात के अंधेरे में नाम पढ़ना और गांव में प्रवेश करने में असुविधा होती है। वही सारनी से घोड़ाडोंगरी हाईवे रोड होने के कारण रात्रि कालीन में प्रवेश द्वार से गांव में आवागमन होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जो कि आए दिन दुर्घटना का डर बना रहता है। इसी कारण सलैया बस स्टॉप पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करना जरूरी हो गया है और सड़क किनारे लगे बिजली पोल पर भी लाइट सुविधा होनी चाहिए। क्योंकि अंधेरे में गलियों में घूमना किसी खतरे से कम नहीं, सड़क किनारे बनी नालियों में अत्यधिक गंदगी भर चुकी है। जिसे साफ करवाना सलैया पंचायत की जिम्मेदारी है।
आम आदमी पार्टी ने घोड़ाडोंगरी सीईओ से मांग करि की वे ग्राम पंचायत सलैया में सरकारी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी, सड़क, नाली, स्वागत द्वार पर गलियों में लगे बिजली के पोल पर लाइट एवं वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचने के लिए गंदे नालियों की सफाई जल्द से जल्द कराने कराये ताकि सलैया पंचायत के नागरिकों को कोरोना संक्रमण महामारी के प्रकोप से बचाया जा सकें।
ग्राम सलैया पंचायत में सरकारी स्वास्थ्य शिक्षा की बेहतर सुविधा, मनरेगा के तहत रोजगार की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
+ There are no comments
Add yours