सारनी। नगरीय निकाय के अंतर्गत गंदगी भारत छोड़ो अभियान चलाया जा रहा हैं जो कि अब अंतिम चरण में हैं। इस अभियान के अंतिम चरण में नपाकर्मियो द्वारा वार्डों ने जाकर वार्डवासियों को जागरूक किया जा रहा हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नपाध्यक्ष आशा भारती, उपाध्यक्ष भीमबहादुर थापा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम, नोडल अधिकारी कमलकिशोर भावसार एवं प्रभारी नितिन मीना के आदेशानुसार कर्मचारी निराकार सागर, कामदेव सोनी, ब्रजेश बामने द्वारा निकाय क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालय और सार्वजनिक क्षेत्रों में पहुंचकर समाजसेवियों के माध्यम से श्रमदान का कार्य किया जा रहा हैं। इसके साथ ही क्षेत्र की जनता को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस जैसे गंभीर जानलेवा बीमारी से सावधानी बरतने की जानकारी दी जा रही हैं कि घर से बाहर निकलते समय चेहरे पर मास्क लगाकर निकल। इसके अलावा वे कपड़े की थैली लेकर बाजार जाये और पन्नी पॉलिथीन का उपयोग ना करें और नपाकर्मियो द्वारा घर-घर जाकर सूखा कचरा, गीला कचरा को अलग-अलग डस्टबिन में रखकर कचरे की गाड़ी में डालने की और कचरे की गाड़ी में पीछे काला और पीला बॉक्स में घर की फेंकने वाली दवाइयां, सेनेटरी पैड, बच्चों के डायपर जैसे संक्रमित वस्तुओं को गाड़ी के पीछे वाले पीले और काले डब्बे में डालने की सलाह दी जा रही हैं। वही नपा द्वारा जिन घरों में दो डस्टबिन पाए गए हैं और अपने घरों से निकलने वाले गीले कचरे के घरेलू खाद बनाए जा रहे हैं उन घरों में नगर पालिका द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया जा रहा हैं। नगर पालिका परिषद सारनी के द्वारा लगातार सामाजिक संगठन और दानदाताओं से अपील की जा रही हैं कि नगर पालिका परिषद सारनी के मास्क बैंक मे पहुंचकर कर्मचारी रंजीत डोंगरे से मास्क खरीद कर मास्क बैंक में मास्क दान कर सकते हैं ताकि आपके द्वारा दान किए हुए मास्क को निःशुल्क राहगीरों एवं बस्तियों में जाकर बाटे जा सकें।
गंदगी भारत छोड़ो अभियान के तहत वार्ड में जाकर कर रहे जागरूक
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours