सारनी। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सतपुड़ा ताप विद्युत् गृह सारनी के विभागीय चिकित्सालय में कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों को चिकित्सा सेवा प्रदान करने विभाग एक वर्ष के कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर विशेषज्ञ निजी चिकित्सकों को नियुक्त करना चाहता है. इस हेतु मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कम्पनी लिमिटिड जबलपुर ने परिपत्र क्रमांक सीई (एचआर एन्ड ए)/ एमपीपीजीसीएल/ स्था./ 2173 जबलपुर दिनांक 11-08-2020 भी जारी किया है. जिसमें एमडी (मेडिसिन) को सप्ताह में 6 दिन व प्रतिदिन 4 घण्टे कार्य व रु. 3000 व जीएसटी प्रतिदिन का शुल्क तथा अन्य जैसे बालरोग, स्त्रीरोग, हृदयरोग, अस्थिरोग, त्वचारोग, नाक-कान-गला रोग, नेत्ररोग इत्यादि विशेषज्ञों को सप्ताह में 1 दिन 4 घण्टे कार्य व रु. 6200 प्रतिदिन व जीएसटी का शुल्क भुगतान किया जावेगा. विभागीय पैनल में चिकित्सकों की यह नियुक्ति एक वर्ष हेतु होगी व समीक्षा उपरान्त आगे भी बढ़ाई जावेगी।
सारनी पावर हॉउस में विशेषज्ञ निजी डॉक्टरों की आवश्यकता
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours