कोविड संक्रमित अभ्यर्थियों के लिए विशेष परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था

Estimated read time 1 min read
  • संक्रमित अभ्यर्थियों को कोविड कंट्रोल रूम के दूरभाष पर देना होगी जानकारी
  • 25 जुलाई को आयोजित होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा

बैतूल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2020 की प्रारंभिक परीक्षा 25 जुलाई को आयोजित होगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोरोना संक्रमित छात्रों के लिए पृथक से विशेष परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की गई है।
कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि कोविड परीक्षार्थियों को कोविड परीक्षा केन्द्र की सूचना देने हेतु नवीन कलेक्ट्रेट भवन के प्रथम तल के कक्ष जी-01 को कोविड कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 07141-230371 है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के कर्मी उपस्थित होकर उनके द्वारा प्राप्त सूचना दर्ज की जाएगी। कोविड संक्रमित अभ्यर्थी अपनी कोविड संक्रमण की सूचना कोविड कंट्रोल रूम के दूरभाष पर दे सकते हैं, जिससे कोविड अभ्यर्थियों की व्यवस्था कोविड परीक्षा केन्द्र में की जा सके।
कोविड संक्रमित अभ्यर्थी को सूचना में अपना नाम, पूर्ण पता एवं मोबाइल नंबर अंकित कराना होगा। प्राप्त सूचना के आधार पर अभ्यर्थी के निवास पर संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अथवा तहसीलदार अभ्यर्थी को विशेष कोविड परीक्षा केन्द्र क्रमांक 23/22- विद्या भूमि पब्लिक स्कूल बैतूल गंज बैतूल में उपस्थित कराएंगे।
कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी को कंट्रोल रूम में उनका मोबाइल नंबर, नाम व पता स्पष्ट रूप से दर्ज कराना होगा। संबंधित कोविड पॉजिटिव अभ्यर्थी के निवास स्थान से राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा विशेष कोविड परीक्षा केन्द्र पर पहुंचाया जाएगा। राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 के प्रोटोकॉल नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours