रेड जोन में की ओर बढऩे लगा है जिला लॉक डाऊन में मिली छूट कही गले की हड्डी न बन जाए…
बैतूल। जिले के आठनेर क्षेत्र में कोरोना पॉजीटिव के 2 संक्रमित मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आठनेर के ग्राम हिवरा में एवं आठनेर क्षेत्र मेंं ही एक अन्य मरीज मिला है। आठनेर को पूरी तरह सिल कर दिया गया है। इसी बीच जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 11 हो गई है। जिसमें कोरोना वायरस के 10 एक्टिव कैस है। इसके पहले 1 भैंसदेही का पॉजिटिव कैस था जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। सोशल मीडिया पर 2 और पॉजीटिव मिलने की खबर वायरल हो रही है। अन्य राज्यों एवं जिले से आने वाले की संख्या बढ़ती ही जा रही है जिससे जिले में संक्रमण का खतरा और बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में लॉक डाऊन में ढिलाई देना वाकई चिंताजनक है। इसके साथ ही सोशल डिस्टिेसिंग का बाजारो में उल्लंघन करना हमारे जिले की स्थिति को और गंभीर कर सकता है। नागरिको से अपील है कि इस महामारी में शासन एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करें एवं घर में रहकर अपने परिवार, मानव जाति की रक्षा करें।
+ There are no comments
Add yours