बिजली बिलों की प्रतीकात्मक होली जलाकर किया विरोध

Estimated read time 1 min read

सारनी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को जगह-जगह बिजली बिलों की प्रतीकात्मक होली जलाई गई। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी से कई वर्षों से जुड़े विक्की सिंह सहित अन्य कार्यकताओ के द्वारा गुरुवार की रात्रि 8 बजे जिलाध्यक्ष के आह्वान पर बिजली बिलों की प्रतीकात्मक होली जलाई गई। जानकारी देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता विक्की ने बताया कि कमलनाथ सरकार द्वारा पूर्व में प्रदेश की जनता को राहत देते हुए 100 यूनिट 100 रुपये इंदिरा गांधी गृह ज्योति योजना अंतर्गत बिजली बिल दिया जाता था। कमलनाथ सरकार के जाते ही भाजपा की शिवराज सरकार आई जो कि आते ही आम जनता को भारी भरकम बिजली के बिलों का भुगतान उनकी सरकार में करना पड़ रहा है जिसका हम विरोध करते हैं। जिसके लिए हमने कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील गुड्डू शर्मा के आह्वान पर बिजली बिलों की प्रतीकात्मक होली जलाकर विरोध जताया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours