सारनी। आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से वार्ड नंबर 01 में पानी के जो दो कुएं हैं,उसमें से एक छोटे कुएं में सीवर की गंदगी के रिसाव से पानी दूषित हो रहा हैं ।ऐसा वार्ड वासियों का कहना हैं,पहले या उसकी उचित व्यवस्था कराई जाए या जब तक उस छोटे कुएं को पूर्ण रूप से बन्द कराया जाना अति आवश्यक हैं।तब तक उसी वार्ड के दूसरे बड़े कुएं से वार्ड वासियों को स्वच्छ पानी सप्लाई करने का कार्य किया जनहित में किया जाए।
नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले समस्त जल कर उपभोक्ताओं से जो गत वर्षों में 40 रुपए और 60 रुपए जल कर के रूप में उपभोक्ताओं से लिया गया हैं,अभी वर्तमान में 1 अप्रैल 2021 से सरकार से अनुमोदन के उपरांत जो जल कर 120 रुपए किया गया हैं,वो सीधे-सीधे दुगना कर दिया गया हैं नगर सरकार के द्वारा,हर मूलभुत सुविधाओं के लिए उपभोक्ताओं से उपभोक्ता प्रभार शुल्क बढ़ाकर लिया जा रहा हैं उसे वापस लेने की मांग की है। नगर पालिका के द्वारा जो संपत्ति कर वर्तमान में लिया जा रहा हैं निजी आवासों का एवम् व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का उसमें भी जो नगर पालिका परिषद के द्वारा आम जन मानस को जन विरोधी मानसिक प्रताड़ना के प्रस्ताव और इस प्रकार के जो परिषद में निर्णय लेकर जो प्रस्ताव पास कर वसूली कर सरकार का बजट बढ़ाने का कार्य किया जा रहा हैं वो बेहद ही निंदनीय हैं। संपत्ति कर की दरों को सारनी क्षेत्र की वर्तमान परिस्थिति बेरोज़गारी को देखते हुए जन हित में सामान्य दरों को लागू करने का कार्य किया जाए।आम आदमी पार्टी का सारनी नगर पालिका अध्यक्ष से नम्र निवेदन हैं कि इन जनहित के विषयों को गंभीरता पूर्वक विचार कर इन मांगों पर जन हित में जल्दी ही उचित निर्णय लेकर इसका निराकरण किया जाए इस अवसर पर आम आदमी पार्टी ग्रामीण जिलाध्यक्ष अजय सोनी, सपन कमला, सिराज खान, संदीप मस्की, जीबू जोसेफ सहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कुएं का दूषित पानी की सप्लाई बंद करने की मांग को लेकर सीएमओ के नाम आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
+ There are no comments
Add yours