यूनाइटेड फोरम आन्दोलन की राह पर

Estimated read time 0 min read

सारनी। मध्यप्रदेश यूनाइटेड फोरम फार पावर  एमपलाइज एंड इंजीनियर्स के संयोजक सोनू प्रताप पांडे ने बताया कि  5 अप्रेल को इंडियन काफी हाउस में फोरम के घटक संगठनो की  महत्वपूर्ण  बैठक हुई। जिसमें यूनाइटेड फोरम के सभी सहयोगी संगठन के साथ पदाधिकारी उपस्थित हुए ।  6 अप्रेल को  कार्य बहिष्कार आन्दोलन को सफल बनाने के लिए  विस्तृत योजना बनाई गई है  । यूनाइटेड फोरम सारनी एरिया के   प्रचार सचिव अंबादास सूने ने बताया कि  मध्यप्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में पूरे प्रदेश में असंतोष व्याप्त  है । यूनाइटेड फोरम के  6 अप्रेल के बाद भी  मध्यप्रदेश सरकार द्वारा यूनाइटेड फोरम की मांगो का सकारात्मक समाधान नहीं किया तो आगामी 1 मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार  किया जाएगा। इस मौके पर सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के मुख्यअभियंता श्री सरज चौहान को फोरम के कार्यक्रम की जानकारी दी गई है । इस अवसर पर हिरेश तिवारी , सोनू प्रताप पांडे , दीपक वर्मा एव अनेक सदस्य उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours