सारनी। विधुत सुधार अधिनियम 2020 का पुरे देश मे बिजली कर्मचारियों दारा विरोध स्वरूप काला दिवस की कड़ी मे मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कर्मचारी जनता युनियन के नेतृत्व मै सतपुडा ताप विधुत ग्रह सारनी मै काली पट्टी 800 कर्मचारियों को लगाकर आज का विरोध सतप्रतिसत सफलता के लिए संगठन से सभी बिजली कर्मचारियों का आभार प्रकट किया काला दिवस सफल बनाने मे संगठन प्रमुख शाखा सचिव रमेश गव्हाडे के नेतृत्व मे साहेबराव धोटे चंदशेखर मालवी अजय डांगी रधुनाथ साकरे झब्बुराव पारखे मनोज वर्मा उमराव मगरदे बाबुराव काले जगदीश माकोडे शंकर बारस्कर सुधीर आचार्य दाना जी पवार सहित सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग मिला।
1 जून 2020 को काला दिवस
आल इंडिया फेडरेशन आफ इलेक्ट्रीसिटी इमपलाइज के आव्हान पर आज दिनांक 1 जून 2020 पूरे देश में इलेक्ट्रीसिटी अमेडमेट बिल 2020 को वापस कराने हेतु आयोजित काला दिवस कार्यक्रम को म प्र में भी काली पट्टी बांधकर जबर्दस्त विरोध दर्ज किया गया। म प्र के सभी ताप तथा जल विद्युत घरों के शत प्रतिशत कर्मचारीयों ने मप्र पावर जनरेटिग कर्मचारी जनता यूनियन के नेतृत्व में आन्दोलन में भाग लिया। म प्र की तीनो विद्युत वितरण कंपनीयो के नियमित, संविदा तथा आउटसोर्स कर्मचारीयो ने भी इस आन्दोलन में बढचढ कर भाग लिया तथा सरकारों के प्रति विरोध दर्ज किया। विद्युत मुख्यालय शक्ति भवन जबलपुर के साथ ही इन्दौर, उज्जैन, देवास,रतलाम, धार,खंडवा, सिहोर, भोपाल, होशंगाबाद, बैतुल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, ग्वालियर, छतरपुर, पन्ना, सागर, सतना,रीवा, शहडोल,अनूपपुर, उमरिया, राजगढ़, नरसिंहगढ, ब्यावरा, सीधी, कटनी, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पांढुरणा, सौंसर, मैहर, रायसेन जिले में भी आन्दोलन सफल रहा। पारेषण कंपनी के कर्मचारीयो ने भी बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया। म प्र में आन्दोलन का यह चरण आशा से अधिक कामयाब रहा।
म प्र विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन के प्रांतीय महासचिव एम एल चौकसे तथा म प्र पावर जनरेटिग कर्मचारी जनता यूनियन के महासचिव के एल चंदेल ने प्रदेश के सभी कर्मचारीयो का क्रान्तिकारी अभिवादन करते हुए सहयोग के लिए सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया है।
+ There are no comments
Add yours