सारनी। कक्षा दसवीं के रिजल्ट में इस साल लड़को सहित लड़कियों ने परिणाम को लेकर बाजी मारी हैं, जिसमें शासकीय बालक हाई स्कूल में इस वर्ष तीरन पिता अजयसिंग ने 400 में से 375 अंक प्राप्त किये, वही राजेश पिता सुखलाल ने 400 मे से 372 अंक प्राप्त किये। शासकीय कन्या शाला मे सुधा पिता हेमराज बारस्कर ने 400 मे से 367 अंक और वीनू पिता कमलेश ने 367 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया, साथ ही निधि पिता राजेंद्र ने 366 ओर कोमल पिता मनोज ने 362 अंक प्राप्त किये। शासकीय हाईस्कूल राजेगांव खापा मे मुकेश पिता किशनलाल, भुकेश, ज्योति ने प्रथम व दितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी, वही पालको ने भी अनेकों शुभकामनाएं दी। वही छात्रा सुधा बारस्कर ने बताया कि वह बचपन से ही अपने नानी सया बाई खंडाग्रे ओर मामा मनोहर राव खंडाग्रे, अनिल खंडाग्रे के पास रही। वही दसवी में स्कूल मे प्रथम स्थान आने पर स्कूल के कमलेश शर्मा, श्री चौधरी, पिता हेमराज बारस्कर, माता शशिकला बारस्कर, चाचा संतोष सराटकर, चाची इंदिरा सराटकर, तितिक्षा, पायल, नंदनी, दक्षेश खंडाग्रे धनश्री खंडाग्रे, गीतिका, विवेक सराटकर ने शुभकामनाएं ओर बधाई दी। वही एसडीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शोभापुर कॉलोनी के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 93.6 प्रतिशत रहा। जिसमें संस्था एसडीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे आयुष चक्रवाहन पिता शिवबालक चक्रवाहन सलैया ने 94 प्रतिशत बनाकर विद्यालय मे प्रथम स्थान, पूनम पवार पिता रेवाराम पवार ने 77 प्रतिशत बनाकर दूसरा स्थान, करण चौहान पिता अक्षय चौहान एवं हर्षित अरसे पिता महेश अरसे ने 73.6 प्रतिशत बना कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिस अवसर पर विद्यालय शिक्षको ने छात्र-छात्राओं को बधाई भी प्रेषित की।
कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों का परिणाम रहा शत-प्रतिशत, सुधा ने प्राप्त किये 400 में से 367 अंक
+ There are no comments
Add yours