सारनी। सतपुड़ा जलाशय में सीएचपी से आयल बहाने के मामले में ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता द्वारा सहायक अभियंता को निलंबित करने के विरोध में पावर इंजीनियर एंड इंप्लाइज एसोसिएशन खड़ा हो गया है। संगठन के माध्यम से मुख्य अभियंता को ऑयल बहाने की तकनीकी कारणों से संगठन ने अवगत कराया, साथ ही उन्हें यह बताया की 2 अगस्त की रात को ऑयल वेगन गाड़ी को खाली करते समय अत्यधिक बारिश होने के कारण ऑयल पीट में भरा हुआ तेल जिसमें बारिश का पानी भर गया था, बहकर थोड़ी मात्रा में ऑयल भी नाली के माध्यम से बह कर सीएचपी के सामने वाले नाले में आ गया। समस्या के तकनीकी वजह को जाने बिना एक तरफा कार्रवाई कर निर्दोष एवं मेहनती सहायक अभियंता को निलंबित करना कहीं से कहीं तक जायज नहीं है। छुट्टी का दिन होते हुए भी उक्त अभियंता ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए रविवार रक्षाबंधन के दिन दोपहर 3 बजे तक पूरी वेगन को खाली करवाया। जिसके फल स्वरुप उन्हें निलंबन का सामना करना पड़ा। जो कि न्याय उचित नहीं है निलंबन के विरोध में पावर इंजीनियर एवं एंप्लाइज एसोसिएशन ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर अभियंता का पक्ष रखा और निलंबन को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का निवेदन किया। संगठन के प्रदेश प्रचार सचिव सुनील सरियाम ने बताया की संगठन के माध्यम से निलंबित सहायक अभियंता का पक्ष मजबूती के साथ संगठन ने कंपनी के समक्ष रखा है। अभियंता को न्याय नहीं मिला तो संगठन आंदोलन करेगा इसकी जिम्मेदारी कंपनी की होंगी।
ऑयल बहाने के मामले में सहायक अभियंता के निलंबन के विरोध में खड़ा हुआ कर्मचारी संगठन
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours