सारनी। पर्यावरण संरक्षण के अभिप्राय से इंडियन आयल द्वारा छह दिवसीय योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में सहभागी होना है। इस अभियान में अधिक से अधिक लोग शामिल हो सके। इसके लिए 12 से 16 नवंबर के बीच अपनी नई गाड़ियों में इंडियन आयल के पंपों से फ्यूल भराने पर वाहन मालिकों को 30 रुपए का पेट्रोल मुक्त दिया जाएगा। साथ ही इटारसी और भोपाल के डिपो में ग्राहक के नाम से एक पौधा रोपा जाएगा। इंडियन आयल पेट्रोल पंप बगडोना के संचालक अमित सपरा ने बताया कंपनी द्वारा यह सुविधा सिर्फ उन ग्राहकों को दी जा रही है। जिनके द्वारा 12 से 16 नवंबर के बीच नए वाहनों की खरीदी कर उनमें फ्यूल भरवाया जा रहा है। उन्होंने बताया ग्राहक अपने नए वाहन के साथ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर फ्युलिंग कराने के लिए पहुंचता है | तब हमारे पंप के कस्टमर अटेंडेंट के द्वारा ग्राहक को सूचित किया जाता है कि आपके द्वारा हमारे पंप पर अपने नए वाहन में फ्युलिंग कराने के सम्मान स्वरूप इंडियन ऑयल के द्वारा आपकी तरफ से एक पौधारोपण किया जाएगा| इसके अलावा अगर इस योजना के तहत ग्राहक हमारे एक्स्ट्रा रीवार्ड्स कार्ड प्रोग्राम से पहली बार जुड़ता है तो उन्हें 100 एक्स्ट्रा-रीवार्ड इंसेंटिव पॉइंट्स दिए जाएंगे। जिसका प्रभावी मूल्य ₹30 के बराबर होता है| पौधारोपण की सूचना ग्राहक को उसके मोबाइल नंबर पर प्रदान की जाएगी। इसलिए कस्टमर अटेंडेंट को ग्राहक से उनका मोबाइल नंबर लेना है | मोबाइल नंबर प्रदान करना इस स्कीम में भाग लेने के लिए अनिवार्य है और वाहन का नंबर बताना ऐच्छिक है|कस्टमर अटेंडेंट ऐसे सभी ग्राहकों की डिटेल अपने पास लिखता जाए और यह सभी डिटेल अपने पेट्रोल पंप के मैनेजर व मालिक को देकर डीलर/चैनल पार्टनर पोर्टल पर अपडेट करवा दी जाए|जैसे ही कस्टमर की डिटेल डीलर पोर्टल पर अपडेट होगी तो इंडियन ऑयल की तरफ से एक धन्यवाद मैसेज ग्राहक को भेजा जाएगा| स्कीम की अवधि 12 से 16 नवंबर तक है। पौधारोपण हो जाने के बाद एक द्वितीय एसएमएस ग्राहकों को भेजा जाएगा। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का लिंक होगा। इस इलेक्ट्रॉनिक सर्टिफिकेट में पौधारोपण संबंधित जानकारी होगी| इसके अलावा इस एसएमएस में एक्स्ट्रा-रिवार्ड प्रोग्राम में एनरोल होने का लिंक भी होगा।
इंडियन आयल के पंप से फ्यूल भराने पर मिलेगा 30 रुपए का पेट्रोल मुफ्त, कस्टमर के नाम से लगाया जाएगा एक पौधा
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours