- बिरसा मुंडा जी आदिवासी जननायक थे उन्होंने अपने धर्म की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लगातार संघर्ष करते रहे और आदिवासी समाज को मान प्रतिष्ठा की रक्षा करते रहे – रंजीत सिंह
सारनी। रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय सारणी में देश के जननायक बिरसा मुंडा जी का जन्म दिवस जिला मंत्री रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, नगरपालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, मंडल महामंत्री किशोर बर्दे, मंडल उपाध्यक्ष बंडू मकोड़े के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला मंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा जी आदिवासी जननायक थे उन्होंने अपने धर्म की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लगातार संघर्ष करते रहे और आदिवासी समाज को मान प्रतिष्ठा की रक्षा करते रहे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा ने कहा कि बिरसा मुंडा जी भारतीय समाज एवं संस्कृति की धरोहर थे उन्होंने आदिवासी समाज के बीच रहकर अंग्रेजों से युद्ध करते रहे अपनी संस्कृति को बचाए रखा जन जन तक जाकर आदिवासी संस्कृति का प्रसार प्रचार करते रहे आज ऐसी पुण्य आत्मा की जन्मतिथि भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय सारणी में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के बीच हम सभी जन्मतिथि मना रहे हैं। इस अवसर पर किशोर बरदे ने कहा कि यह कार्यक्रम ना केवल भाजपा मंडल सारणी में संपन्न किया जा रहा है अपितु मध्य प्रदेश के सभी मंडलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज देश के जननायक बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से रेवाशंकर मगरदे, विनय मदने, रमेश हरोड़े, राजकुमार नागले, सुनील मोखेड़े, राहुल कापसे, प्रवीण सोनी, जसवंत परते, अनिल मर्सकोले, जीवन परते, पंजाब चौकीकर, दिलीप नागले आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
+ There are no comments
Add yours