सारनी। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सारनी नगरीय निकाय के पाटाखेडा में बने मकानों के पुर्नआवंटन की प्रक्रिया 4 जुलाई को लॉटरी के माध्यम से हितग्राहियों के समक्ष की जाएगी। जानकारी देते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने बताया कि नगर पालिका परिषद सारनी में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत निर्माणाधीन डब्लूएस आवासों का लाभ प्राप्त करने हेतु अनुमोदित सूची में शामिल पात्र हितग्राही जिन्होंने न्यूनतम पंजीयन राशि रू. 20000/- जमा की है। ऐसे पात्र हितग्राहियों को “प्रथम आओ-प्रथम पाओ ” की तर्ज पर 4 जुलाई को आवास निर्माण स्थल मोरडोंगरी रोड पाटाखेड़ा सारनी में 12 बजे पुर्नआवंटन की कार्यवाही उपस्थित हितग्राहियों के समक्ष लॉटरी के माध्यम से संपन्न की जावेगी। कार्यवाही के दौरान उपस्थित हितग्राही द्वारा स्वयं पर्ची निकाली जायेगी। इस आवंटन प्रक्रिया में शामिल हितग्राही की संख्या अनुसार ही प्रारंभ के पूर्ण हुए आवासों, ब्लाकों को शामिल किया जावेगा। उपरांत आवंटित आवासों का प्राथमिकता के आधार पर शेष कार्य पूर्ण किया जाकर यथाशीघ्र हितग्राहियों को आधिपत्य सौंपा जाकर गृह प्रवेश कराये जाने की कार्यवाही की जावेगी। इस आवंटन प्रक्रिया में वे हितग्राही भी शामिल हो सकते हैं, जिनका नाम पूर्व अनुमोदित सूची में सम्मिलित है लेकिन निर्धारित पंजीयन राशि रू. 20000/- जमा नहीं की है, वे भी कार्यवाही के पूर्व राशि जमा कर आवंटन प्रकिया में शामिल हो सकते हैं। इस आवंटन कार्यवाही के दौरान योजना से संबंधित अधिकारी, हितग्राही अंशदान ऋण उपलब्ध कराने की जानकारी हेतु बैंक शाखा के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
प्रधानमंत्री आवासों का 4 को होगा लॉटरी के माध्यम से पुर्नआवंटन
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
More From Author
महंगाई का ‘तड़का’ या आम बजट पर ‘बज्रपात’?
June 7, 2026
18 जून को बैतूल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
June 6, 2026
+ There are no comments
Add yours