आधुनिक मोबाइल से रोजगार को बचाना सबसे बड़ी चुनौती – राजेश राठौर

Estimated read time 0 min read

सारनी। लगातार अत्याधुनिक मोबाइल के बाजार में आ जाने के कारण फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का व्यापार संकट के दौर से गुजर रहा है,यह उद्गार फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफर एसोसिएशन से जुड़े सारनी के कैमरामैन राजेश राठौर ने विश्व
फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर बाबा मठारदेव प्रांगण में व्यक्त करते हुए कहा उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कम कीमत में बेहतर मोबाइल के बाजार में आ जाने के कारण फोटो और वीडियो ग्राफी का दौर संकट के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का व्यक्ति फोटो खिंचवाने के लिए स्टूडियो में आना पसंद नहीं करता है अपने आधुनिक मोबाइल से सेल्फी लेकर एडिटिंग मिक्सिंग करके अपने मोबाइल की गैलरी में सेव रखता है जिसकी वजह से फोटोग्राफी और वीडियो का व्यापार खत्म सा होता जा रहा है।उसके बाद भी क्षेत्र के फोटोग्राफर वह वीडियो ग्राफर एसोसिएशन सारनी,पाथाखेड़ा,शोभापुर,बगडोना के व्यापारी जद्दोजहद करके अपने व्यापार और घर परिवार को चलाने का काम कर रहे हैं। विश्व फोटोग्राफर दिवस के अवसर पर क्षेत्र के फोटोग्राफर एवं वीडियो ग्राफर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के माध्यम से सर्वप्रथम क्षेत्र के कुल देवता बाबा मठारदेव मंदिर में जाकर माथा टेकने के बाद फलदार औषधि के विभिन्न पौधे का रोपण करने का कार्य किया है और इस पौधों की देखरेख करने की जिम्मेदारी भी फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफर एसोसिएशन सारनी, पाथाखेड़ा,शोभापुर और बगडोना के पदाधिकारियों ने उठाया है। विश्व फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यक्रम में शामिल होने वालों में दिलीप बेलसारे,मूलचंद  पवार,जीवन मिर्धा, सम्पत‌‌राव पवार,मनोहर पचोरिया,राजेश राठौर,रोशन महोबे,मनीष कहार, राजेश सुनोटिया,सरोज ठाकुर,नितेश हथिया, महेंद्र आठनेर सहित अन्य फोटो एवं वीडियोग्राफर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours