लगातार हो रही बारिश से सतपुड़ा जलाशय  के सात गेट खुले

Estimated read time 1 min read
  • 24 घंटे में 154 एम एम हुई बारिश दर्ज

सारनी। लगातार हो रही बारिश की वजह से सतपुड़ा जलाशय प्रबंधन को लगभग 2 घंटे तक सात गेट 8 फीट खोलना पड़ा था सात गेट खुलने पर सेकंड 44 हजार क्यूसेक पानी सतपुड़ा जलाशय से छोड़ा गया है। उसके बाद सतपुड़ा जलाशय के सात गेट 2 फीट पर  समाचार लिखे जाने तक पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी था जानकारों का कहना है कि 7 गेट 2 फीट की ऊंचाई पर खुले होने की वजह से पर सेकंड 12 हजार क्यू सेक पानी छोड़े जाने का सिलसिला अभी भी जारी है। बताया जाता है कि 24 घंटे में 154 एमएम बारिश क्षेत्र में दर्ज की गई है 16 जून से लेकर अभी तक 852 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है जो कि इस वर्ष कम बारिश हुई है। क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में 16 सौ एमएम बारिश होती है।लेकिन इस बारिश में बारिश का मौसम समय-समय पर दगा दे गया है। लेकिन लगातार दो दिनों से मौसम सक्रिय होने की वजह से संपूर्ण शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। सतपुड़ा जलाशय में वर्तमान समय में 1431 फीट पानी का लेवल दर्ज किया गया है। इसके अलावा सतपुड़ा जलाशय के सात गेट खोले जाने की वजह से प्रशासन के माध्यम से वह क्षेत्र जहां पर पुलियों का निर्माण नहीं हो पाया है उन गांवों को अलर्ट करने का कार्य किया गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से सतपुड़ा जलाशय के सात गेट 2 फीट खोलकर पर सेकंड 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जा रहा है जिसकी वजह से नर्मदा नदी भी अपने खतरे के निशान पर पहुंच रही है। जानकारों का कहना है कि लगातार इसी तरह बारिश का दौर जारी रहा तो आने वाले समय में सतपुड़ा जलाशय की गेट की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours