आमला। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आज जन्मदिवश है कमलनाथ के जन्मदिन पर आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लाक के ग्राम ठानी में बच्चो के बीच पहुच मनाया गया। आज कमलनाथ के जन्मदिन पर आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने ठानी पहुच केक काटा और बच्चो ग्राम के बच्चो को मिठाई खिलाई इस मौके पर उपस्थित प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते किसानों के हित के फैसले लिए किसानों का कर्ज माफ किया कमलनाथ ऐसे मुख्यमंत्री है जिन्होंने 15 महीने की सरकार में किसान और गरीबों के हितों के लिए कार्य करने के प्रयास किये। लेकिन भाजपा की धन बल की नीति ने प्रदेश के विकास को रोक दिया ठानी पहुचे प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि और आमला सारणी विधानसभा से प्रत्यासी रहे मनोज मालवे को देख ठानी के ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया ठानी सरपंच पति और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखराम कुमरे ने कहा कि ठानी ग्राम के ग्रामीणों ने कांग्रेस को हर समय सहयोग किया है और हमेशा करते आएंगे वही ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन पर ठानी आकर बहोत अच्छा लगा बच्चो और ग्रामीणों के बीच रहकर काफी खुशी मिली है । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश सोनी, रतेड़ा मंडलम अध्यक्ष पवन यादव, सेवादल ब्लाक अध्यक्ष शेख आबिद, कांग्रेस नेता श्याम सोनी, यशवंत चडोकार, शैलेंद्र गुप्ता, विमल बेले, युवक कांग्रेस विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कोकाटे ,दीपक दवन्डे , एनएसयूआई ब्लाक अध्यक्ष मनीष नागले, युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अंकित सूर्यवंशी, युवक कांग्रेस जिला महा सचिव विजय पारधी, यशवंत हुड़े, अन्नू हुड़े ,प्रमोद सेठिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
आदिवासी पंचायत में बच्चो के बीच मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का जन्मदिवश
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours