तवा पुल पर भीषण हादसे की शिकार पांचों मृतको के परिवार से मिले सांसद दुर्गादास उइके

Estimated read time 1 min read
  • दुख की घड़ी में परिवार को सहायता राशि प्रदान कर दिवंगत के आत्मा की शांति और दुःख व्यक्त किया

घोड़ाडोंगरी। घोड़ाडोंगरी तहसील में मंगलवार रात भीषण हादसा हो गया जहाँ शाहपुर से लोहे के सरिया लेकर चोपना जा रहा ट्रक तवा नदी में बने पुल से नीचे गिर गया दुर्घटना में ट्रक में सवार सभी छ लोगो की मौत हो गई जिनका देर शाम घोड़ाडोंगरी स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कर अन्तिमसँस्कार कर दिया गया  इसमे से छ मृतको में से पांच मृतक ग्राम पँचायत कान्हावाड़ी के पिपरी ढाने के थे घटना की सूचना मिलते ही घोड़ाडोंगरी और पिपरी में मातम का माहौल बन गया घोड़ाडोंगरी में पांच शवो का पोस्टमार्टम कर घोड़ाडोंगरी में मोक्षधाम में एक साथ पांचों युवकों का अंतिम संस्कार आदिवासी रीति रिवाज से कर दिया गया अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं परिवार के लोग उपस्थित थे जहाँ सांसद दुर्गादास उइके के पुत्र योगेश उइके,एवम भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपक उइके ने परिवार जनों को ढांढस बंधाया देर रात प्रवास से लौटे सांसद दुर्गादास उइके ने रात में ही पिपरी गाँव आकर सभी पांचों मृतको के घर जाकर परिवारजनों से मुलाकात की और परिजनों को सहायता राशि प्रदान की इस दौरन सांसद श्री उइके भावविभोर हो गए और इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया सांसद श्री उइके ने जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश देकर सभी परिवार को ज्यादा से ज्यादा राहत एवं सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए सांसद श्री उइके ने बताया कि उन्होंने जिला कलेक्टर से इस घटना की चर्चा की है और अभी तत्काल सहायता राशि के रूप में पन्द्रह हजार,और बीस हजार की राशि स्वीकृत की जा रही है एवम सांसद श्री उइके के निर्देश पर कमिश्मनर ने राज्य शासन को दो -दो लाख रुपये की भी सहायता राशि स्वीकृत करने के लिए अनुसंशा पत्र भेज दिया है जो जल्द ही स्वीकृत होकर  पीड़ित परिवार को उपलब्ध करा दी जाएंगी सांसद श्री उइके के साथ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय,भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक उइके,जनपद सीईओ दानिश खान, चौकी प्रभारी रवि शाक्य, राकेश अरोरा,सरपँच कमलेश परते, प्रवीण गायकवाड सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे|

More From Author

+ There are no comments

Add yours