COVID-19 के लिए 21 करोड़ रुपये खर्च करेगी डाबर इंडिया, पीएम केयर्स फंड में ₹11 करोड़ का योगदान

Estimated read time 1 min read

नई दिल्ली. डाबर ग्रुप ने कोरोना वायरस के लिए 21 करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला​ लिया है. ग्रुप ने कहा है कि वो फ्रंटलाइन पर काम करने वाले लोगों की मदद करेगी. साथ ही इस महामारी से प्रभावित होने वाले जरूरतमंद लोगों की भी मदद करेगी, जिसमें प्रवासी मजदूर भी शामिल हैं.

पीएम केयर्स फंड में 11 करोड़ रुपये दान करेगी डॉबर इंडिया
डाबर इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन अमित बर्मन ने एक बयान में कहा, ‘हमने कोरोना वायरस महामारी के लिए 21 करोड़ रुपये निर्धारित किया है. इसमें रकम में से 11 करोड़ रुपये PM में डाबर इंडिया व अन्य ईकाईयों की तरफ से दान किया जाएगा.’

पुलिस कर्मियों के​ लिए हाइजिन किट्स मुहैया करा रही कंपनी

ग्रुप ने पुलिस कर्मियों को हेल्थ व हाइजिन किट्स मुहैया कराना शुरू कर दिया है. इनमें फेस मास्क्स, हैंड सेनिटाइजर और इम्युनिटी बूस्टर्स दवाएं शामिल हैं. कंपनी ने कहा है कि वो लोकल एनजीओ और कम्युनिटी लीडर्स के साथ मिलकर काम कर रही है तो कि लॉकडाउन के इस समय में जरूरतमंद लोगों के लिए पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा सके.

हर रोज 2,500 मील्स की व्यवस्था
इस ग्रुप की एक कंपनी लाइट बाइट फुड्स प्रवासी मजदूरों के लिए हर रोज 2,500 मील्स की व्यवस्था कर रही है. इस ग्रुप की एक अन्य कंपनी गरीबी रेखा से नीचे आने वाले मरीजों के लिए कोविड-19 टेस्ट किट्स उपलब्ध करा रही है. कंपनी ने ‘डाबर आश्रय’ नाम से स्पेशल इंश्योरेंस स्कीम लेकर आई है, जिसके तहत उन लोगों की मदद की जाएगी, जो किसी भी कॉरपोरेट या स्टेट इंश्योरेंस के दायरे में नहीं है.

More From Author

+ There are no comments

Add yours