बैतूल। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम को लेकर बैतूल जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन पर पूर्व विधायक सविता दिवान 14 सितम्बर सोमवार दोपहर 1 बजे पत्रकारों से चर्चा करेंगी। जिला मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवेदी ने बताया कि पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, जिले के विधायकगण सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।