- पाथाखेड़ा के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, चयनित विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालयों का गौरव
पाथाखेड़ा। कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाथाखेड़ा के माध्यम से आयोजित प्रतियोगिता में जनजातीय कार्य विभाग,बैतूल के निर्देशानुसार शैक्षणिक कैलेंडर के तहत अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास,अनुशासन और खेल भावना के साथ मैदान में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।प्रतियोगिता को सफल बनाने में पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाथाखेड़ा की प्राचार्य अमित रावत सहित खेल प्रभारी शिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास,अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़ाडोंगरी,पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शोभापुर तथा पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाथाखेड़ा के प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन हुआ है।चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विद्यालय प्राचार्य एवं शिक्षकों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं,बल्कि आत्मविश्वास,अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और लक्ष्य के प्रति समर्पण विकसित करने का माध्यम है। चयनित विद्यार्थियों ने भी जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने का संकल्प व्यक्त किया।