2374 हितग्राहियों के बिजली बिल हुए माफ

Estimated read time 0 min read
  • बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने प्रमाण पत्र दिया उपभोक्ताओं को

सारनी। प्रदेश सरकार जो कहती है वह करने का कार्य करती है आज संपूर्ण मध्यप्रदेश में लगभग दो करोड़ गरीब परिवारों के बिजली के बिल माफ करने की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के माध्यम से कटनी जिले में की किया गया है,यह उद्गार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने सारनी के सहायक बिजली कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विद्युत बिल राहत योजना 2022 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विद्युत बिल राहत योजना के अंतर्गत समस्त घरेलू एक किलो वाट भार तक के विद्युत कनेक्शन उपभोक्ताओं को महा अगस्त 2020 तक के बिल माफ करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें सारनी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 1174 और ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले 12 सौ परिवार शामिल है। इस तरह दोनों शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों को मिलाकर 2374 परिवारों को मुख्यमंत्री विद्युत बिल राहत योजना का लाभ मिला है। गरीब परिवारों को इस लाभ मिलने के उपलक्ष पर सारनी मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करने का कार्य किया है। कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों के सुख और दुख में यदि कोई सरकार खड़े रहने का काम करती है तो वह प्रदेश की भाजपा सरकार है कोरोना काल के समय में गरीब परिवारों की किसी ने सुध नहीं ली लेकिन प्रदेश सरकार के माध्यम से संपूर्ण प्रदेश के लगभग दो करोड़ से अधिक गरीब उपभोक्ताओं का बिजली का बिल माफ करने का कार्य उन के माध्यम से किया है जो अपने आप में किसी उपलब्धि से कम नहीं है। कार्यक्रम का मंच संचालन दुर्गेश बर्थडे के माध्यम से किया गया इस अवसर पर रंजीत सिंह,सुधा चंद्रा,विनय मालवीय, नागेंद्र निगम के अलावा बिजली विभाग के आला कर्मचारी अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में उपभोक्तागण कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे।

इनका कहना है

मुख्यमंत्री विद्युत बिल राहत योजना 2022 के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलाकर 2374 उपभोक्ताओं के 38 लाख 49 हजार 963 रुपए के बिजली के बिल माफ करने का कार्य किया गया है। जिसके प्रमाण पत्र भी उपभोक्ताओं को गुरुवार वितरण करने का कार्य किया गया।

प्रमोद वरकडे, सहायक अभियंता बिजली वितरण विभाग सारनी

More From Author

+ There are no comments

Add yours