• विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में निभाए अपनी भूमिका- श्री हेमंत खण्डेलवाल
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा विकसित भारत के संकल्प की प्रेरणादायी यात्रा
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवाकाल ने देश को नई दिशा दी

भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, समर्पण के 25 साल पूरे होने पर बुधवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संबोधन को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के आस्था गार्डन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल स्थित लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुरैना, केन्द्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने धार, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर ने उज्जैन, राष्ट्रीय महामंत्री श्री गजेन्द्र सिंह पटेल ने बडवानी, राष्ट्रीय मंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने देवास एवं प्रदेश शासन के मंत्री, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सुनकर ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा‘ में सहभागिता कर विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी ने देश भर के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में कहा कि आज भारत वर्ष-2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा विकसित भारत के संकल्प की प्रेरणादायी यात्रा है। मध्यप्रदेश की बदलती तस्वीर विकास, आस्था और सांस्कृतिक गौरव की नई पहचान बन रही है। स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविंद की उस भविष्यवाणी को हम साकार होते देख रहे हैं कि 21वीं सदी भारत की होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने नई मजबूती और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए अनेक ऐतिहासिक संकल्पों को पूरा किया है। भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर हो या समान नागरिक संहिता की दिशा में उठाए गए कदम, यह नए भारत की तस्वीर है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवाकाल ने देश को नई दिशा दी है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्चुअल माध्यम से पूरे देश को संबोधित कर देशवासियों को विकसित भारत के निर्माण के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की। प्रधानमंत्री जी 21वीं सदी के भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने देश की विभाजनकारी राजनीति को समाप्त कर विकास, जनभागीदारी और सबका प्रयास की भावना को मजबूत किया है।
21 वीं सदी भारत की होगी, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में साकार हो रहा संकल्प – डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा‘ का शुभारंभ कर संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और विजन को सुना। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने, देश के सर्वांगीण विकास के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया। हम सभी के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण हुए हैं। उनका प्रत्येक दिन और प्रत्येक क्षण राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा है। आज भारत वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविंद की उस भविष्यवाणी को हम साकार होते देख रहे हैं कि 21वीं सदी भारत की होगी। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने नई मजबूती और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए अनेक ऐतिहासिक संकल्पों को पूरा किया है। भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर हो या समान नागरिक संहिता की दिशा में उठाए गए कदम, यह नए भारत की तस्वीर है। प्रधानमंत्री जी के शासन प्रमुख के रूप में सेवा के 25 वर्षों की प्रेरणास्पद यात्रा केवल समय की गणना नहीं, बल्कि जन-जन के अटूट विश्वास, निष्ठा और समर्पण का एक स्वर्णिम प्रतीक है।
संघर्ष से संकल्प और संगठन से शासन तक प्रधानमंत्री जी की यात्रा प्रेरणादायी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की यह अविरत सेवा यात्रा जनता के अटूट विश्वास से जुड़कर एक सशक्त और समर्थ ‘विकसित भारत‘ के निर्माण की दिशा में अटूट संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री जी की गौरवशाली सेवा यात्रा संघर्ष से संकल्प तक, संगठन से शासन तक और गुजरात से लेकर देश के नेतृत्व तक करोड़ों भारतीयों के विश्वास, समर्पण और सेवा की प्रेरणादायी कहानी है। प्रधानमंत्री जी ने अपने सार्वजनिक जीवन के सेवाकाल में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास‘ के भाव के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया है। सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा के इस उत्सव को जनभागीदारी का स्वरूप देने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर सेवा और समर्पण के इस महाअभियान में सहभागी बनें तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाएं।
समर्पण का स्वर्णिम प्रतीक हैं सेवा वर्ष
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण के बाद धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है। बीते वर्ष अकेले उज्जैन में लगभग 7 करोड़ तथा पूरे मध्यप्रदेश में लगभग 20 करोड़ श्रद्धालु एवं पर्यटक आए। यह बदलते मध्यप्रदेश और नए भारत की तस्वीर है, जो विकास, आस्था और सांस्कृतिक गौरव के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। उज्जैन में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का शासन प्रमुख के रूप में सेवा के 25 वर्षों की प्रेरणास्पद यात्रा केवल समय की गणना नहीं, बल्कि जन-जन के अटूट विश्वास, निष्ठा और समर्पण का एक स्वर्णिम प्रतीक है। इस अवसर पर सांसद श्री उमेशनाथ महाराज, श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री तेज बहादुर सिंह चौहान, श्री सतीश मालवीय, श्री जगदीश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल एवं नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री जी ने भारत को विश्व मंच पर सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया-श्री हेमंत खण्डेलवाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा‘ में सहभागिता कर संबोधित करते कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की चुनौतियों और उपलब्धियों दोनों से सीखते हुए भारत को निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य किया है। वर्ष 2014 में देश जिन परिस्थितियों से गुजर रहा था, उनसे भारत को बाहर निकालकर आज विश्व मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का कार्य प्रधानमंत्री जी ने किया है। अनुच्छेद 370 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ऐतिहासिक निर्णय लेने से लेकर आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मजबूत करने का कार्य उनकी सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री जी से हमें चुनौतियों और आलोचनाओं को अपनी ताकत बनाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री जी ने गरीब, किसान, युवा और समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर भारत के विकास की मजबूत नींव रखी है। प्रधानमंत्री जी ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प केवल प्रधानमंत्री जी का संकल्प नहीं, बल्कि प्रत्येक देशवासी का संकल्प है। आज भारत जिस ऊंचाई पर खड़ा है, आने वाले समय में और आगे ले जाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। विकसित भारत केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विकसित भारत के निर्माण में हर नागरिक अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का करें उपयोग
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प को राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित करें तथा ज्ञान, नवाचार, प्रौद्योगिकी और रचनात्मकता की शक्ति से चुनौतियों को अवसर में बदलने का प्रयास करें। उन्होंने कहा की आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान श्रीगणेश के मंदिर में पहुंचकर देश की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की तथा अधिक ऊर्जा के साथ देशवासियों को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री जी ने अपने बचपन के अनुभवों को साझा करते हुए यह भी बताया कि विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए व्यक्ति किस प्रकार आगे बढ़ सकता है। उन्होंने बैतूल जिले के नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से हम सभी मध्यप्रदेश और देश के निर्माण में अपनी पूरी क्षमता के साथ योगदान देंगे। उन्होंने सभी को विकसित भारत के निर्माण के लिए अपनी ऊर्जा, प्रतिभा, प्रतिज्ञा,सत्यनिष्ठा, जिम्मेदारी, सेवा, नवाचार और जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान एवं राष्ट्र के प्रति श्रद्धा के साथ वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पंवार, भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक श्री सुयश त्यागी, विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान, श्री चंद्रशेखर देशमुख, डॉ. योगेश पंडाग्रे, श्रीमती गंगाबाई उइके, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री मंगल सिंह धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा, मातृशक्ति एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं – श्री नरेन्द्र सिंह तोमर
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुरैना मंडी प्रागंण में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा‘ का शुभारंभ कर संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है। विकसित भारत-2047 का संकल्प हम सभी का साझा संकल्प है। भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया, जिसे सभी ने दोहराया। कार्यक्रम में प्रदेश शासन के मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना, विधायक श्रीमती सरला रावत, महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर, जिला अध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाह, पूर्व विधायक श्री बलवीर डंडोतिया, श्री रघुराज सिंह कंषाना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।
विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा-श्रीमती सावित्री ठाकुर
धार में केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा‘ का शुभारंभ कर संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उपस्थित सभी नागरिकों को देश और समाज की सेवा का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती नीना वर्मा, जिला अध्यक्ष श्री निलेश भारती ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री चंचल पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेढ़ा सहित जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश के 750 जिलों में सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जा रही – श्री गजेन्द्र पटेल
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल ने बड़वानी में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा‘ का शुभारंभ करते हुए कहा कि देश के 750 जिलो में सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया है। वर्ष 2014 से केंद्र सरकार ने सेवा के क्षेत्र में विभिन्न कार्य किए हैं। ‘लोकल फॉर वोकल’, गरीब, किसान, माता-बहनों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए किए गए कार्यों को प्रधानमंत्री जी के सेवा कार्यों का हिस्सा है। इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन में नए आयाम स्थापित किए हैं-सुश्री कविता पाटीदार
भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सुश्री कविता पाटीदार ने देवास के तुकोजीराव पवार स्टेडियम में आयोजित ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा‘ का शुभारंभ कर संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और अंत्योदय के प्रति समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री जी ने संगठन के कार्यकर्ता से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की अपनी यात्रा में हर भूमिका का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए आयाम स्थापित किए हैं। सेवा ज्योति कलश यात्रा प्रधानमंत्री जी के सेवा, समर्पण और संकल्प की उस भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है, जिससे कार्यकर्ताओं और समाज को राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर संासद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, जिला प्रभारी श्री धनंजय शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव, विधायक श्री आशीष शर्मा, डॉ. राजेश सोनकर, श्री मुरली भंवरा सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यों से देश को मिली नई दिशा – श्री जगदीश देवड़ा
उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने भोपाल के रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का शुभारंभ कर संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 25 वर्षों का जनसेवा का सफर राष्ट्र के प्रति समर्पण, गरीब कल्याण और अंत्योदय की भावना का अनुपम उदाहरण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। सेवा ज्योति कलश यात्रा प्रधानमंत्री जी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के सेवा भाव से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लंे। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की शपथ दिलाई। इस दौरान मंत्री श्री विश्वास सारंग, श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद श्री आलोक शर्मा, पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक श्री राहुल कोठारी, महापौर श्रीमती मालती राय, तीर्थ एवं स्थान मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री विनोद गोटिया, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री भगवानदास सबनानी, श्री विष्णु खत्री, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन, जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी सहित जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारत को विश्व गुरू बनाने के संकल्प को पूरा करने में सभी सहयोग करें – श्री राजेन्द्र शुक्ल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के एनसीसी ग्राउंड में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा‘ का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज जिस ऊंचाई पर पहुंचा है उसकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। प्रधानमंत्री जी ने देश को 2047 तक विश्व गुरू बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने में अपस भी योगदान करें। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश से नक्सलवाद का अंत हुआ और आतंकवाद पर लगाम लगी है। आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व का लोहा मानती है। सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की अनवरत जनसेवा का अभिनंदन है। उपमुख्यमंत्री ने सभी को शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर सांसद श्री जर्नादन मिश्र, जिला प्रभारी श्री रविन्द्र सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता, विधायक श्री नागेन्द्र सिंह, श्री दिव्यराज सिंह, श्री नरेन्द्र प्रजापति, श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. पंचूलाल प्रजापति, नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व आंध्रप्रदेश के प्रभारी डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने नर्मदापुरम में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा‘ का शुभारंभ कर विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, श्रीमती माया नारोलिया, जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, श्री विजयपाल सिंह, श्री प्रेमशंकर वर्मा, श्री ठाकुरदास नागवंशी उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश शासन के मंत्री, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने जिलों की सहभागिता
मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में सेवा ज्योति कलश यात्रा‘ का शुभारंभ कर विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की शपथ दिलाई। इस दौरान मंत्री श्री तुलसी सिलावट, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत, नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा, जिला प्रभारी श्री राजेश सोलंकी, सांसद श्री शंकर ललवानी, महापौर श्री पुष्पमित्र भार्गव, जिला अध्यक्ष श्री श्रवण सिंह चावडा, विधायक श्री रमेश मंेदोला, श्री गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री मधु वर्मा, सुश्री उषा ठाकुर उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री राकेश सिंह ने जबलपुर में सेवा ज्योति कलश यात्रा‘ का शुभारंभ कर विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की शपथ दिलाई। इस दौरान सांसद श्री आशीष दुबे, जिला प्रभारी श्री आलोक संजर सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ग्वालियर, मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत सागर, श्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर, मंत्री श्री विजय शाह खण्डवा, मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया झाबुआ, मंत्री श्री चैतन्य काश्यप रतलाम, श्री इंदर सिंह परमार एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर शाजापुर, श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने रायसेन में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके साथ ही मध्यप्रदेश शासन के मंत्री, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं जिला पदाधिकारियों ने जिलों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की शपथ दिलाई।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *