- बाबा मठारदेव खेल समिति के तत्वावधान में आयोजन, स्पर्धा के विजेता उपविजेता एवं बेस्ट परफॉर्मेंस करने वालेखिलाड़ियोंको किया पुरस्कृत।
सारनी। शहर के रामरख्यानी स्टेडियम में 19 नवम्बर से चल रही पंडाल प्रीमियर लीग पी.पी.एल सीजन-5 के फाइनल पर अजलान बादशाह टीम का कब्जा रहा। देर शाम तक चले मुकाबले में विजेता उपविजेताओं और व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। बाबा मठारदेव खेल समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष रामरख्यानी स्टेडियम में पंडाल प्रीमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष पी.पी.एल. सीजन-5 का आयोजन गुरूवार 19 नवंबर से शुरू हुआ। स्पर्धा के चौथे दिन सुबह सेमी फाइनल मैच खेले गए। पहला सेमी फाइनल मैच अजलान बादशाह और धमाडे लायंस के बीच हुआ पहले बल्लेबाजी करते हुए अजलान बादशाह ने 157 रनों का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी धमाडे लायंस निर्धारित 10 ओवर में 124 रन ही बना सकी। अजलान बादशाह ने यह मैच जीत लिया। दूसरा सेमी फाइनल मैच रेड डायमंड एवं अथर्व किंग के बीच हुआ। रेड डायमंड ने 9.2 ओवर में 88 रन ही बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी अथर्व किंग ने 4 गेंदे शेष रहते मैच जीत लिया।
स्पर्धा का फाइनल मैच अथर्व किंग और अजलान बादशाह के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए अथर्व किंग 9.5 ओवर में 73 रनो पर ही ऑल आउट हो गई। जवाबी पारी में अजलान बादशाह ने 5.2 ओवर में ही स्कोर चेस कर पीपीएल सीजन 5 अपने नाम कर लिया। अतिथि डॉ विजय रघुवंशी, नन्हे चन्द्रवंशी, कुबेर डोंगरे, राजेश महाले, अजय डांगी, श्री शर्मा ने विजेता उपविजेता एवं बेस्ट परफॉर्मेंस करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
आयोजक समिति जय बाबा मठारदेव खेल समिति ने स्पर्धा के सफल आयोजन हेतु मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी, नगर पालिका परिषद सारनी, पुलिस प्रशासन, व्यापारी संघ सारनी, गणमान्य नागरिकों एवं खेल प्रेमियों के विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।