- सदस्यता अभियान में प्रथम आने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीएमएस यूनियन के पदाधिकारियो को बधाई दी
सारनी! भारतीय मजदूर संघ कार्यालय ज़ुम्डे भवन पाथाखेड़ा क्षेत्र में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस मलेशम ,राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी सुरेंद्रन , राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गणेश मिश्रा , एवं प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर जी का पाथाखेड़ा बीएमएस कार्यालय में आगमन हुआ! भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री प्रमोद सिंह ने बताया की क्षेत्रीय कार्यसमिती द्वारा पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात क्षेत्रीय कार्यसमिती की बैठक ली गई! जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष एस मलेसम एवं राष्ट्रीय संघटन मंत्री बी सुरेंद्रन द्वारा पाथाखेड़ा में सदस्य्ता में प्रथम आने पर समस्त कार्यकर्त्यों को बधाई दी गई एवं देश में भारतीय मज़दूर संघ के कार्यो की विस्त्रयत जानकारी दी गई एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ!