• भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल विभिन्न सेवा कार्यों एवं बैठकों में होंगे शामिल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल 4 अक्टूबर को मैहर, सतना एवं रीवा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सेवा कार्यों में सहभागिता करने के साथ संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करेंगे तथा प्रबुद्धजनों एवं व्यापारियों से संवाद करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल 4 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे मैहर के बड़ा अखाड़ा स्थित श्री रामसखेन्द्र गौशाला परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम एवं गौ सेवा में शामिल होंगे। प्रातः 7.45 बजे संत शिरोमणि रविदास जी आश्रम में पौधारोपण करेंगे। प्रातः 9 बजे मां शारदा माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। प्रातः 9.30 बजे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मां शारदा देवी वृद्धाश्रम में वृद्धजन सेवा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, प्रातः 11 बजे होटल वृंदा में जिला कार्यसमिति, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्रियों की वृहद बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.30 बजे मैहर सर्किट हाउस में जिला कोर समिति की बैठक में शामिल होने के पश्चात दोपहर 1.30 बजे निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का अवलोकन करेंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल दोपहर 3.10 बजे सतना के टिकुरिया टोला के सेवा सेतु अभियान में सहभागिता करेंगे। दोपहर 3.20 बजे जरूरतमंद विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री का वितरण करेंगे। शाम 4.15 बजे पूर्व विधायक स्वर्गीय रामप्रताप सिंह के धवारी स्थित निवास पहंुचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। श्री खण्डेलवाल शाम 4.35 बजे पतरी स्थित श्री नरेन्द्र त्रिपाठी के आवास पहुंचेगे। शाम 4.45 जिला भाजपा कार्यालय सतना में पौधारोपण करेंगे। दोपहर 4.50 बजे जिला कोर समिति, जिला कार्यसमिति, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्रियों की वृहद बैठक को संबोधित करेंगे। शाम 6.05 बजे उमा रेसीडेंसी में नमो सेवा एवं प्रबुद्धजन व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। श्री खण्डेलवाल शाम 7.15 बजे रामपुर बघेलान विधायक श्री विक्रम सिंह के निवास पहुंचेगे। रात्रि 8.15 बजे रीवा जिले के जय स्तम्भ चौक से शिल्पी प्लाजा तक आयोजित रोड शो में शामिल होंगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *