• दो गंभीर एक को 21 तो दूसरे को लगे 8 टांके
  • पुलिस जांच में जुटी, दो वन कर्मी और एक चौकीदार बैतूल रेफर

सारनी। उत्तर वन परिक्षेत्र के खापा बीट में शनिवार सुबह वन रक्षकों और चौकीदारों पर खूब कुल्हाड़ी, डंडे चले। जिसमें दो वन कर्मियों समेत 7 लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो वनकर्मी और एक चौकीदार को जिला अस्पताल रेफर किया है। दरअसल वन रक्षक सुनील वट्टी के सिर, हाथ और कंधे पर 21 टांके लगे हैं। जबकि चौकीदार परशुरामलाल के कंधे पर 7 टांके लगे हैं। वहीं वन रक्षक अभिषेक रघुवंशी के कंधे पर चोट हैं। जबकि संतोष, सुमर सिंह, कमल और जेठू को मामूली चोट हैं। सारनी पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में सभी घायलों का मेडिकल परिक्षण कराया। जबकि सिर पर गंभीर चोट लगने पर दो वनकर्मी और एक चौकीदार का सीटीस्केन कराया है। घटना के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा हैं।
क्या है मामला
वन विभाग ने खापा वृत के खापा बीट में इसी साल 50 हेक्टेयर भूमि पर मिश्रित वन लगाए हैं। जिसकी सुरक्षा के लिए विभाग द्वारा फेंसिंग, गेट जैसे सभी जरुरी कार्य किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 5 बजे गांव के 18 से 20 लोगों ने फेंसिंग तोड़कर रोपे गए वन क्षेत्र में पशु चराने लगे। विरोध करने पर उपस्थित वनकर्मियों पर कुल्हाड़ी, लठ समेत अन्य हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें वन विभाग के 7 लोग घायल है। डिप्टी रेंजर उइके ने बताया वन कर्मियों पर हमला करने वाले चार लोगों की पहचान हुई हैं। जिसमें गोरेलाल यादव, सोनू, अर्जुन और दुर्गेश शामिल है।

इनका कहना…
वन विभाग की शिकायत पर अपराध दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल सभी घायलों का मेडिकल परिक्षण कराया है। प्लांटेशन की सुरक्षा पर विवाद में झगड़ा हुआ है।
जयपाल इवनाती, टीआई, सारनी।

रात में प्लांटेशन की फेंसिंग तोड़कर चार लोगों ने 15-20 भैस छोड़ दी थी। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची तो दो लोग भाग गए। दो पकड़ा गए। इसी बीच भागे हुए लोगों ने गांव से और लोगों को लाकर हमला कर दिया। जिसमें वन कर्मी और चिकीदार घायल हुए हैं। इसकी शिकायत पुलिस में दी है।
मनेन्द्र सिंह जैन, एसडीओ, उत्तर वन, सारनी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *