• 89.58% PLF और 100% PAF के साथ विश्वसनीय संचालन; सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की उपलब्धियों की कड़ी में जुड़ी एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि

सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह,सारनी की 250 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट क्रमांक-11 ने सतत एवं विश्वसनीय विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यूनिट ने 150 दिवस का लगातार एवं निर्बाध संचालन पूरा करते हुए इस अवधि में 806.262 मिलियन यूनिट (MU) विद्युत उत्पादन किया। यूनिट का प्लांट लोड फैक्टर (PLF) 89.58 प्रतिशत तथा प्लांट अवेलेबिलिटी फैक्टर (PAF) 100 प्रतिशत रहा, जबकि ऑक्जिलरी पावर कंजम्पशन (APC) 8.29 प्रतिशत दर्ज किया गया।
सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के लिए यह उपलब्धि केवल एक यूनिट के सफल संचालन तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां कार्यरत अभियंताओं,अधिकारियों और कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता,सतत निगरानी,बेहतर संचालन व्यवस्था और टीमवर्क का परिणाम है।150 दिनों तक यूनिट का लगातार उपलब्ध रहना विद्युत उत्पादन की विश्वसनीयता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सतपुड़ा ने पहले भी स्थापित किए हैं कई कीर्तिमान सारनी का सतपुड़ा ताप विद्युत गृह लंबे समय से मध्यप्रदेश की विद्युत उत्पादन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। यहां की विभिन्न इकाइयों ने समय-समय पर लगातार संचालन, बेहतर PLF, अधिक विद्युत उत्पादन और तकनीकी दक्षता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।सीमित संसाधनों और पुरानी होती इकाइयों के बावजूद सतपुड़ा के तकनीकी अमले ने कई अवसरों पर अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया है।यूनिट क्रमांक-11 का 150 दिनों का यह लगातार संचालन उसी उपलब्धि-परंपरा की नई कड़ी है। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर यह रेखांकित किया है कि सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की तकनीकी टीम विश्वसनीय विद्युत उत्पादन के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *